1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. स्पोर्ट्स
  4. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी, टॉप-5 में चार भारतीय

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी, टॉप-5 में चार भारतीय

Written By: Vanson Soral @VansonSoral
Published : Jun 02, 2026 01:27 pm IST,  Updated : Jun 02, 2026 01:27 pm IST
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में अब तक कोई भी बल्लेबाज 100 छक्के के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाया है। इसके बावजूद सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में भारत के 4 बल्लेबाज टॉप-5 में शामिल हैं। आइए जानते हैं WTC के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों के बारे में...
1/6 Image Source : AFP

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में 5वें स्थान पर यशस्वी जायसवाल है। जायसवाल ने WTC में 28 मैचों में शिरकत की है। इस दौरान 53 पारियों में 43 छक्के जड़ने का कारनामा किया है। जायसवाल WTC में 312 चौके भी जड़ चुके हैं।
2/6 Image Source : AFP

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में चौथे सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज हैं भारतीय कप्तान शुभमन गिल। WTC में शुभमन गिल ने अब तक 40 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसकी 73 पारियों में वह 46 छक्के लगा चुके हैं।
3/6 Image Source : AFP
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में चौथे सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज हैं भारतीय कप्तान शुभमन गिल। WTC में शुभमन गिल ने अब तक 40 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसकी 73 पारियों में वह 46 छक्के लगा चुके हैं।
 इस खास लिस्ट में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी हैं। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में रोहित तीसरे सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज हैं। रोहित ने 40 टेस्ट मैचों की 69 पारियों में 56 छक्के जड़ने का कारनामा किया है।
4/6 Image Source : AFP

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत हैं। पंत ने WTC के टेस्ट मैचों की 71 पारियों में 77 छक्के जड़े हैं। पंत 302 चौके भी जड़ चुके हैं।
5/6 Image Source : AFP

 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स के नाम है। बेन स्टोक्स ने WTC के 62 टेस्ट मैचों की 113 पारियों में 86 छक्के जड़े हैं। बेन स्टोक्स इस साल 100 छक्के पूरे करने का कारनामा कर सकते हैं।
6/6 Image Source : AFP

Advertisement