इंग्लैंड में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज, केएल राहुल ने मारी खास क्लब में एंट्री
इंग्लैंड में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज, केएल राहुल ने मारी खास क्लब में एंट्री
केएल राहुल के लिए इंग्लैंड का ये दौरा अब तक काफी खास रहा है। इस बीच उन्होंने इंग्लैंड ने अपने एक हजार रन भी पूरे कर लिए हैं। चलिए जरा एक नजर इस बात पर डालते हैं कि भारत के वो कौन से बल्लेबाज हैं, जिन्होंने इंग्लैंड में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाए हैं।
Published : Jul 23, 2025 04:53 pm IST, Updated : Jul 23, 2025 04:53 pm IST
1/6Image Source : getty
केएल राहुल के लिए इंग्लैंड का ये दौरा अब तक काफी खास रहा है। इस बीच उन्होंने इंग्लैंड ने अपने एक हजार रन भी पूरे कर लिए हैं। चलिए जरा एक नजर इस बात पर डालते हैं कि भारत के वो कौन से बल्लेबाज हैं, जिन्होंने इंग्लैंड में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाए हैं।
2/6Image Source : getty
इंग्लैंड में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं। सचिन तेंदुलकर ने इंग्लैंड में 17 टेस्ट की 30 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 1575 रन बनाने का काम किया है। इस दौरान उन्होंने चार शतक और 8 अर्धशतक लगाने में कामयाबी हासिल की है। सचिन का औसत भी 54.31 का है।
3/6Image Source : getty
राहुल द्रविड़ इस मामले में दूसरे नंबर पर आते हैं। राहुल ने इंग्लैंड में 13 टेस्ट की 23 पारियों में 1376 रन बनाए हैं। उन्होंने इंग्लैंड में 6 शतक और चार अर्धशतक अपने नाम किए हैं। राहुल द्रविड़ का औसत तो सचिन से भी बेहतर है। राहुल ने इंग्लैंड में 68.80 के औसत से रन बनाए हैं।
4/6Image Source : getty
सुनील गावस्कर की बात करें तो वे तीसरे नंबर पर आते हैं। सुनील गावस्कर ने इंग्लैंड में साल 1971 से लेकर 1986 तक क्रिकेट खेला। इस दौरान 16 टेस्ट की 28 पारियों में उन्होंने 1152 रन बनाने में सफलता हासिल की है। गावस्कर ने दो शतक और चार अर्धशतक इंग्लैंड में लगाए हैं। उनका औसत 41.14 का रहा है।
5/6Image Source : getty
विराट कोहली की बात की जाए तो उन्होंने इंग्लैंड में 17 टेस्ट की 33 पारियों में 1096 रन बनाए हैं। कोहली के बल्ले से इस दौरान दो शतक और पांच अर्धशतक आए हैं। कोहली ने 33.21 के औसत से इंग्लैंड में रन बनाने में कामयाबी हासिल की है। हालांकि अब तो वे टेस्ट से रिटायर हो चुके हैं।
6/6Image Source : getty
अब केएल राहुल ने भी एक हजार का आंकड़ा पार कर लिया है। केएल राहुल ने अब तक 13 टेस्ट की 25 पारियों में इंग्लैंड में बल्लेबाजी की है। इस दौरान हजार का आंकड़ा पार कर लिया है। उनके नाम चार शतक और दो अर्धशतक हैं। हालांकि ये अभी बढ़ भी सकते हैं। हो सकता है कि इसी सीरीज के दौरान राहुल रन बनाने के मामले में विराट कोहली को भी पीछे छोड़कर आगे निकल जाएं।