टी-20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, सिर्फ एक के नाम 100 विकेट
टी-20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, सिर्फ एक के नाम 100 विकेट
टी-20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की बात करें तो वहां अर्शदीप सिंह का नाम सबसे ऊपर है। वह एकमात्र ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने 100 विकेट लिए हैं।
Published : Sep 23, 2025 08:33 pm IST, Updated : Sep 23, 2025 08:33 pm IST
1/5Image Source : PTI
टी-20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज की बात करें तो वहां अर्शदीप सिंह का नाम टॉप पर है। अर्शदीप ने टी-20 इंटरनेशनल में 64 मैचों में 100 विकेट लिए हैं। वह एकमात्र ऐसे भारतीय गेंदबाज हैं जिन्होंने टी-20 में भारत के लिए 100 विकेट लिए हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 9 रन देकर 4 विकेट का रहा है। टी-20 इंटरनेशनल में उनका औसत 18.49 और इकॉनमी रेट 8.31 का रहा है।
2/5Image Source : PTI
स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। टी-20 इंटरनेशनल में वह भारत के लिए 118 मैचों में 97 विकेट ले चुके हैं और इस एशिया कप में उनके पास 100 विकेट पूरा करने का मौका होगा। टी-20 इंटरनेशनल में हार्दिक का औसत 26.63 और इकॉनमी रेट 8.23 का रहा है। इस दौरान उनका बेस्ट प्रदर्शन 16 रन देकर 4 विकेट का रहा है।
3/5Image Source : PTI
भारत के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं। चहल अब तक 80 मैचों में 96 विकेट ले चुके हैं। उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल से अभी तक संन्यास नहीं लिया है, लेकिन वह काफी समय से भारत की टी-20 टीम से बाहर चल रहे हैं। इस फॉर्मेट में उनका औसत 25.09 और इकॉनमी रेट 8.19 का रहा है। वहीं उनका बेस्ट प्रदर्शन 25 रन देकर 6 विकेट का रहा है। चहल अब सिर्फ आईपीएल में खेलते हुए नजर आते हैं।
4/5Image Source : PTI
टीम इंडिया के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज हैं। उन्होंने 73 मैचों में 18.16 के औसत से 92 विकेट चटकाए हैं। टी-20 इंटरनेशनल में उनका इकॉनमी रेट 6.36 का रहा है जो काफी अच्छा है। उनका बेस्ट प्रदर्शन 7 रन देकर 3 विकेट का रहा है। उनके पास भी इस फॉर्मेट में 100 विकेट पूरा करने का मौका है।
5/5Image Source : PTI
भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार जो अपनी स्विंग भरी गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने 87 मैचों में 90 विकेट चटकाए हैं और वह सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पांचवें नंबर पर हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 4 रन देकर 5 विकेट का रहा है। टी-20 इंटरनेशनल में उनका औसत 23.10 और इकॉनमी रेट 6.96 का रहा है। भुवी भी कई सालों से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं।