साल 2025 में वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, कीवी गेंदबाज पहुंचा टॉप पर
साल 2025 में वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, कीवी गेंदबाज पहुंचा टॉप पर
साल 2025 में वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की बात करें तो वहां न्यूजीलैंड के मैट हेनरी टॉप पर हैं। टॉप-5 गेंदबाजों की इस लिस्ट में एक भी भारतीय प्लेयर्स का नाम नहीं है।
Published : Nov 22, 2025 12:26 pm IST, Updated : Nov 22, 2025 12:26 pm IST
1/5Image Source : AP
साल 2025 अब तक न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी के लिए काफी अच्छा रहा है। वह इस साल वनडे क्रिकेट में लगातार अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में भी उन्होंने चार विकेट अपने नाम किए और अब वह इस साल वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। मैट हेनरी इस साल 13 वनडे मैचों की 13 पारियों में 31 विकेट हासिल कर चुके हैं।
2/5Image Source : AP
मैट हेनरी के बाद इस लिस्ट में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के लेग स्पिनर आदिल रशीद और नामीबिया के बर्नार्ड स्कोलट्ज का नाम है। दोनों ही गेंदबाजों ने इस साल वनडे क्रिकेट में 30 विकेट अपने नाम किए हैं। आदिल रशीद ने इस साल 15 वनडे में 30 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं बर्नार्ड स्कोलट्ज ने 11 मैचों में 30 विकेट अपने नाम किए हैं।
3/5Image Source : AP
वेस्टइंडीज के जायडन सील्स इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने इस साल वनडे में 12 मैचों में 26 विकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान उनका गेंदबाजी औसत 18.15 का रहा है और इकॉनमी रेट 5.67 का रहा है। इस साल वनडे में उनका बेस्ट प्रदर्शन 18 रन देकर 6 विकेट लेने का रहा है।
4/5Image Source : AP
न्यूजीलैंड के मिचेल सैंटनर इस साल वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में चौथे नंबर पर हैं। इस साल उन्होंने 17 मैचों की 17 पारियों में 25 विकेट हासिल किए हैं। इस दौरान उनका औसत 26.84 का रहा है और उन्होंने 4.57 की इकॉनमी रेट से रन लुटाए हैं। सैंटनर का बेस्ट प्रदर्शन इस साल 41 रन देकर 3 विकेट लेने का रहा है।
5/5Image Source : AP
श्रीलंका के असिथा फर्नांडो इस साल वनडे में 12 मैचों में 23 विकेट हासिल किए हैं। वह साल 2025 में वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पांचवें नंबर पर हैं। इस साल वनडे में उनका बॉलिंग औसत 21.30 का रहा है। रन खर्च करने की बात करें तो उन्होंने इस साल 5.61 की इकॉनमी रेट से रन दिए हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 35 रन देकर 4 विकेट का रहा है।