WTC में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, जसप्रीत बुमराह नंबर 2 पर
WTC में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, जसप्रीत बुमराह नंबर 2 पर
टीम इंडिया अगर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में एंट्री नहीं कर पाती है तो फिर उसके सिडनी टेस्ट आखिरी मुकाबला होगा। अभी मैच में चार दिन बाकी हैं, इसलिए अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।
Published : Jan 03, 2025 06:30 pm IST, Updated : Jan 03, 2025 06:30 pm IST
1/6Image Source : getty
टीम इंडिया अगर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में एंट्री नहीं कर पाती है तो फिर उसके सिडनी टेस्ट आखिरी मुकाबला होगा। अभी मैच में चार दिन बाकी हैं, इसलिए अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। इस बीच आपको एक नजर उन भारतीय गेंदबाजों पर जरूर डालनी चाहिए, जिन्होंने डब्ल्यूटीसी के इतिहास में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने का काम किया है।
2/6Image Source : getty
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज इस वक्त रविचंद्रन अश्विन हैं। उन्होंने 41 मुकाबले खेलकर 195 विकेट चटकाए हैं। उनका औसत 21.49 का रहा है और उनका इकॉनमी केवल 2.83 का है। हालांकि अब वे रिटायर हो चुके हैं तो उनके विकटों की संख्या में कोई इजाफा नहीं होगा।
3/6Image Source : getty
जसप्रीत बुमराह इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आते हैं। उन्होंने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में अब तक 35 मुकाबले खेलकर 155 विकेट अपने नाम कर लिए हैं। अभी वे पांचवां टेस्ट खेल रहे हैं तो उनके विकटों की संख्या में निश्चित रूप से इजाफ होगा। अब तक की बात करें तो बुमराह ने 18.56 के औसत से विकेट चटकाए हैं।
4/6Image Source : getty
रवींद्र जडेजा का नाम इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आता है। उन्होंने अब तक विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 39 मुकाबले खेलकर 131 विकेट लिए हैं। उनका हालिया प्रदर्शन बहुत कुछ खास रहा नहीं है। हालांकि उन्होंने 24.71 की औसत से विकेट चटकाए हैं।
5/6Image Source : getty
मोहम्मद सिराज के नाम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में अब तक 96 विकेट हैं। उन्होंने 36 मुकाबले खेलकर ये विकेट चकटाए हैं। इस मैच में उनके पास मौका होगा कि वे चार और विकेट लेकर अपना सैकड़ा पूरा करें। उनके पास ऐसा करने का सुनहरा मौका रहेगा।
6/6Image Source : getty
मोहम्मद शमी पिछले लंबे अर्से से टीम इंडिया के साथ नहीं हैं, लेकिन इसके बाद भी वे इस लिस्ट में नंबर 5 पर काबिज हैं। उन्होंने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में अब तक भारत के लिए 24 मैच खेलकर 85 विकेट चटकाए हैं। अब वे काफी हद तक ठीक हो चुके हैं और उम्मीद की जानी चाहिए कि जल्द ही भारतीय टीम के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।