ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमें, भारत से आगे सिर्फ एक टीम
ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमें, भारत से आगे सिर्फ एक टीम
ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने के मामले में ऑस्ट्रेलिया का कोई मुकाबला नहीं है। ऑस्ट्रेलिया 600 से ज्यादा ODI मैच जीतने वाली दुनिया की इकलौती टीम है।
Published : Aug 23, 2025 11:27 pm IST, Updated : Aug 23, 2025 11:27 pm IST
1/5Image Source : Getty
ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने के मामले में ऑस्ट्रेलिया का कोई मुकाबला नहीं है। ऑस्ट्रेलिया 600 से ज्यादा ODI मैच जीतने वाली दुनिया की इकलौती टीम है।
2/5Image Source : Getty
वेस्टइंडीज ODI क्रिकेट में चौथी सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम है। वेस्टइंडीज ने अब तक कुल 891 मैच खेले हैं। इसमें 429 जीत और 420 हार शामिल हैं। 11 मैच बराबरी पर समाप्त हुए जबकि 31 मैच बेनतीजा रहे।
3/5Image Source : Getty
पाकिस्तान की टीम ODI में तीसरी सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम हैं। पाकिस्तान ने अब तक खेले 990 मैचों में 521 बार जीत दर्ज की है जबकि 439 बार हार का मुंह देखना पड़ा है। 9 मैच टाई हुए और 21 मैच बेनतीजा रहे।
4/5Image Source : GETTY
भारत ODI क्रिकेट में दूसरी सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम है। टीम इंडिया ने अब तक 1066 ODI मैच खेले हैं और 567 बार जीत हासिल की है। भारत को 445 मैचों में हार भी झेलनी पड़ी है। वहीं, 44 मैच बेनतीजा रहे जबकि 10 मैच टाई रहे।
5/5Image Source : Getty
6 बार की वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने 1015 ODI मैच अब तक खेले हैं। इसमें 614 मैच में ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की है। वहीं, 357 मैचों में ऑस्ट्रेलिया को हार का सामना करना पड़ा। वहीं, 35 मैच बेनतीजा रहे हैं। 9 मैच बराबरी पर छूटे।