IPL फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले सबसे उम्रदराज क्रिकेटर, विराट कोहली पहुंचे दूसरे नंबर पर
IPL फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले सबसे उम्रदराज क्रिकेटर, विराट कोहली पहुंचे दूसरे नंबर पर
IPL 2026 के फाइनल में 37 साल के विराट कोहली ने धमाकेदार पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड अपने नाम किया। विराट की शानदार पारी की बदौलत RCB दूसरी बार चैंपियन बना। आइए जानते हैं IPL फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले सबसे उम्रदराज क्रिकेटरों के बारे में..
Published : Jun 01, 2026 01:04 pm IST, Updated : Jun 01, 2026 01:04 pm IST
1/5Image Source : AFP
IPL 2026 के फाइनल में 37 साल के विराट कोहली ने धमाकेदार पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड अपने नाम किया। विराट की शानदार पारी की बदौलत RCB दूसरी बार चैंपियन बना। आइए जानते हैं IPL फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले सबसे उम्रदराज क्रिकेटरों के बारे में..
2/5Image Source : AFP
शेन वॉटसन IPL फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच यानी POTM अवॉर्ड जीतने वाले चौथे सबसे उम्रदराज क्रिकेटर हैं। IPL 2018 में शेन वॉटसन चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच बने थे, तब उनकी उम्र 36 साल और 344 दिन थी।
3/5Image Source : AFP
IPL फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले तीसरे सबसे उम्रदराज क्रिकेटर फॉफ डुप्लेसी हैं। फॉफ डुप्लेसी IPL 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का हिस्सा थे। उस सीजन फाइनल में फॉफ डुप्लेसी 37 साल और 94 दिन की उम्र में प्लेयर ऑफ द मैच बने थे।
4/5Image Source : AFP
IPL 2026 में विराट कोहली ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ खिलाबी मुकाबले में शानदार अर्धशतक जड़ा और प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड अपनी झोली में किया। इस तरह वह IPL फाइनल में POTM अवॉर्ड जीतने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज क्रिकेटर बन गए। विराट ने 37 साल 207 दिन की उम्र में यह कारनामा कर दिखाया।
5/5Image Source : AFP
IPL के इतिहास में फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले सबसे उम्रदराज क्रिकेटर अनिल कुंबले हैं। RCB की ओर से खेलते हुए IPL 2009 के फाइनल में अनिल कुंबले ने प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता था। उस वक्त उनकी उम्र 38 साल और 219 दिन थी।