1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. स्पोर्ट्स
  4. On This Day: भारतीय क्रिकेट के लिए क्यों खास है 31 अक्टूबर का दिन?

On This Day: भारतीय क्रिकेट के लिए क्यों खास है 31 अक्टूबर का दिन?

Published : Oct 31, 2022 11:54 am IST,  Updated : Oct 31, 2022 11:54 am IST
भारतीय क्रिकेट के लिए 31 अक्टूबर का दिन बेहद खास रहा है। इसी दिन एमएस धोनी और चेतन शर्मा ने क्रिकेट फील्ड पर इतिहास रचा था।
1/5 Image Source : TWITTER
भारतीय क्रिकेट के लिए 31 अक्टूबर का दिन बेहद खास रहा है। इसी दिन एमएस धोनी और चेतन शर्मा ने क्रिकेट फील्ड पर इतिहास रचा था।
एमएस धोनी ने आज ही के दिन 2005 में श्रीलंका के खिलाफ 145 गेंदों पर 183 रनों की नाबाद पारी खेली थी। यह आज तक उनका बेस्ट स्कोर है। इस पारी में धोनी ने 15 चौके और 10 छक्के लगाए थे।
2/5 Image Source : BCCI TWITTER
एमएस धोनी ने आज ही के दिन 2005 में श्रीलंका के खिलाफ 145 गेंदों पर 183 रनों की नाबाद पारी खेली थी। यह आज तक उनका बेस्ट स्कोर है। इस पारी में धोनी ने 15 चौके और 10 छक्के लगाए थे।
1987 वर्ल्ड कप में भारतीय तेज गेंदबाज चेतन शर्मा ने नागपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ हैट्रिक भी इसी तारीख को ली थी। उन्होंने तीनों विकेट बोल्ड करते हुए लिए थे। यह भारत की तरफ से वर्ल्ड कप में पहली हैट्रिक थी।
3/5 Image Source : BCCI TWITTER
1987 वर्ल्ड कप में भारतीय तेज गेंदबाज चेतन शर्मा ने नागपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ हैट्रिक भी इसी तारीख को ली थी। उन्होंने तीनों विकेट बोल्ड करते हुए लिए थे। यह भारत की तरफ से वर्ल्ड कप में पहली हैट्रिक थी।
भारतीय टेस्ट टीम के पहले कप्तान सीके नायडू का आज ही के दिन 1895 में जन्म हुआ था। इस दिन भारत के महान क्रिकेटर नायडू की बर्थ एनेवरसरी भी होती है।
4/5 Image Source : BCCI TWITTER
भारतीय टेस्ट टीम के पहले कप्तान सीके नायडू का आज ही के दिन 1895 में जन्म हुआ था। इस दिन भारत के महान क्रिकेटर नायडू की बर्थ एनेवरसरी भी होती है।
31 अक्टूबर 1984 को देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या हुई थी। उसके बाद सुनील गावस्कर की अगुआई वाली वो भारतीय टीम जो पाकिस्तान के दौरे पर थी उसका दौरा बीच में ही रद्द कर दिया था।
5/5 Image Source : TWITTER

Advertisement