1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. स्पोर्ट्स
  4. Orange Cap: एक ही दिन में 2 बार बदली ऑरेंज कैप, 2 धाकड़ बल्लेबाजों ने पार किया 450+ रन का आंकड़ा

Orange Cap: एक ही दिन में 2 बार बदली ऑरेंज कैप, 2 धाकड़ बल्लेबाजों ने पार किया 450+ रन का आंकड़ा

Written By: Vanson Soral @VansonSoral
Published : May 06, 2026 11:09 pm IST,  Updated : May 06, 2026 11:09 pm IST
केएल राहुल ने 5 मई को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ IPL 2026 के 48वें मैच में 12 रन की पारी खेलते हुए अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ दिया और ऑरेंज कैप अपने नाम कर ली। इसके अगले ही दिन 2 बार ऑरेंज कैप बदलती नजर आई। आइए जानते हैं IPL 2026 के 49वें मैच की समाप्ति के बाद किसके पास है ऑरेंज कैप और इस सीजन अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों के नाम...
1/5 Image Source : AFP

IPL 2026 के 49वें मैच में SRH की पारी का आगाज सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड ने धमाकेदार अंदाज में किया। इस मैच से पहले तक अभिषेक ऑरेंज कैप की रेस में 440 रनों के साथ दूसरे स्थान पर थे। वहीं, केएल राहुल 445 रनों के साथ टॉप पर काबिज थे। पंजाब के खिलाफ अभिषेक ने जैसे ही 6 रन अपने खाते में जोड़े, वैसे केएल राहुल को पीछे छोड़ते हुए ऑरेंज कैप पर कब्जा जमा लिया। अभिषेक 35 रन बनाकर आउट हुए।
2/5 Image Source : AFP

अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड के पवेलियन लौटने के बाद हेनरिक क्लासेन ने 69 रनों तूफानी पारी खेली और इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में केएल राहुल और अपने साथी खिलाड़ी अभिषेक को पछाड़ते हुए टॉप पर कब्जा जमा लिया। इस तरह एक ही दिन में 2 बार ऑरेंज कैप होल्डर बदलते दिखे। हेनरिक क्लासेन अब 11 मैचों में 494 रनों के साथ ऑरेंज कैप होल्डर हैं।
3/5 Image Source : AFP

ईशान किशन ने भी शानदार अर्धशतक जड़ा, लेकिन वह ऑरेंज कैप की रेस में चौथे स्थान तक ही पहुंच पाए। किशन के नाम अब 11 मैचों में 409 रन हैं। किशन और वैभव सूर्यवंशी के बीच अब सिर्फ कुछ रनों का अंतर है।
4/5 Image Source : AFP
ईशान किशन ने भी शानदार अर्धशतक जड़ा, लेकिन वह ऑरेंज कैप की रेस में चौथे स्थान तक ही पहुंच पाए। किशन के नाम अब 11 मैचों में 409 रन हैं। किशन और वैभव सूर्यवंशी के बीच अब सिर्फ कुछ रनों का अंतर है।
इस सीजन अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 15 साल के करिश्माई बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अब 5वें स्थान पर हैं। वैभव ने अब तक 10 मैच खेले हैं, जिसमें उनके बल्ले से 404 रन आए। इस दौरान उनका औसत 40.40 रहा है और स्ट्राइक रेट 237.65 का। इस सीजन 6 बल्लेबाज अब तक 400 से ज्यादा रन जड़ चुके हैं, जिसमें संजू सैमसन का नाम भी शामिल हैं। IPL 2026 में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज: हेनरिक क्लासेन (494), अभिषेक शर्मा (475), केएल राहुल (445), ईशान किशन (409), वैभव सूर्यवंशी (404) और संजू सैमसन (402)।
5/5 Image Source : AFP

Advertisement