T20I में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले पाकिस्तान के कप्तान, इस नंबर पर हैं सलमान अली आगा
T20I में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले पाकिस्तान के कप्तान, इस नंबर पर हैं सलमान अली आगा
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एशिया कप 2025 के लिए अपनी टीम का कप्तान सलमान अली आगा को बनाया है। सलमान को अभी कप्तानी संभाले हुए ज्यादा वक्त नहीं हुआ है। इस दौरान उन्होंने ठीकठाक प्रदर्शन किया है। चलिए एक नजर पाकिस्तान के सबसे उन कप्तानों पर डालते हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा मैच जीते हैं।
Published : Aug 25, 2025 05:01 pm IST, Updated : Aug 25, 2025 05:01 pm IST
1/7Image Source : getty
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एशिया कप 2025 के लिए अपनी टीम का कप्तान सलमान अली आगा को बनाया है। सलमान को अभी कप्तानी संभाले हुए ज्यादा वक्त नहीं हुआ है। इस दौरान उन्होंने ठीकठाक प्रदर्शन किया है। चलिए एक नजर पाकिस्तान के सबसे उन कप्तानों पर डालते हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा मैच जीते हैं।
2/7Image Source : getty
पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मुकाबले जीतने वाले कप्तान बाबर आजम ही हैं। उन्होंने साल 2019 से लेकर 2024 तक 85 मैचों में कप्तानी करते हुए 48 मैच अपने नाम किए हैं। उन्होंने 29 मैच हारे भी हैं और एक मुकाबला टाई पर खत्म हुआ है।
3/7Image Source : getty
सरफराज अहमद इस मामले में दूसरे नंबर पर आते हैं। सरफराज ने पाकिस्तान के लिए साल 2016 से लेकर 2019 तक 37 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी करते हुए इसमें से 29 जीते हैं और आठ में हार का सामना उन्हें करना पड़ा है।
4/7Image Source : getty
शाहिद अफरीदी इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आते हैं। अफरीदी ने साल 2009 से लेकर 2016 तक 43 टी20 इंटरनेशनल मैचों में पाकिस्तानी टीम की कप्तानी करते हुए उसमें से 19 जीते हैं और 23 में हार मिली है। एक मैच टाई रहा है।
5/7Image Source : getty
मोहम्मद हफीज ने साल 2012 से लेकर 2014 तक 29 टी20 इंटरनेशनल मैचों में पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की कप्तानी की है। इस दौरान उन्होंने 17 मैच जीते हैं और 11 में हार का मुंह देखना पड़ा है। एक मैच टाई पर खत्म हुआ है।
6/7Image Source : getty
शोएब मलिक की बात करें तो उन्होंने साल 2007 से लेकर 2019 तक 20 टी20 इंटरनेशनल मैचों में पाकिस्तान की कप्तानी की है। इस दौरान उन्होंने 13 मैच जीते हैं और 6 में हार मिली है। एक मैच टाई भी रहा है।
7/7Image Source : getty
सलमान अली आगा की बात करें तो साल 2024 से लेकर अब तक सलमान 18 टी20 इंटरनेशनल मैचों में पाकिस्तान टीम की कप्तानी कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 9 मैच जीते हैं और 9 में ही उन्हें हार मिली है। एशिया कप में भी पीसीबी ने उन्हें ही कप्तान बनाया है। अब देखना होगा कि वे इस टूर्नामेंट में बतौर कप्तान कैसा प्रदर्शन करते हैं।