WTC के इतिहास में सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाज
WTC के इतिहास में सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाज
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में अब तक एक से एक गेंदबाजों का जलवा देखने को मिला है, जिसमें हम आपको ऐसे टॉप-5 गेंदबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने WTC के इतिहास में अब तक सबसे ज्यादा बार 5 विकेट हॉल हासिल किया है।
Published : Jul 30, 2025 09:14 pm IST, Updated : Jul 30, 2025 09:14 pm IST
1/6Image Source : Getty
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत होने के बाद से अब तक इसके तीन संस्करण जहां खत्म हो चुके हैं, तो वहीं अभी चौथा संस्करण चल रहा है। WTC के इतिहास में अब तक एक से एक गेंदबाजी प्रदर्शन मैदान पर देखने को मिले हैं, जिसमें हम आपको उन टॉप-5 बॉलर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा बार एक पारी में 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया है।
2/6Image Source : Getty
इस लिस्ट में पहले नंबर पर टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम है, जिन्होंने अब तक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में कुल 38 मुकाबलों में खेलते हुए 71 पारियों में गेंदबाजी की है। बुमराह ने इस दौरान जहां 19.22 के औसत से कुल 170 विकेट हासिल किए हैं तो वहीं वह 12 बार एक पारी में 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा भी कर चुके हैं।
3/6Image Source : Getty
रविचंद्रन अश्विन जिन्होंने साल 2024 के आखिर में इंटरनेशनल क्रिकेट से अपने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था, वह इस लिस्ट में अभी भी दूसरे नंबर पर काबिज हैं। अश्विन ने WTC के इतिहास में कुल 41 मैच खेलते हुए 78 पारियों में गेंदबाजी की है, जिसमें वह 21.49 के औसत से 195 विकेट अपने नाम करने में कामयाब रहे हैं। वहीं अश्विन ने 11 बार पारी में 5 विकेट हॉल भी हासिल किया।
4/6Image Source : Getty
ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान पैट कमिंस का अब तक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में गेंद से बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला है। पैट कमिंस ने WTC के इतिहास में अब तक 51 मैचों की 95 पारियों में गेंदबाजी की है और उसमें वह 22.13 के औसत से 215 विकेट लेने में कामयाब रहे हैं। वहीं कमिंस ने WTC में अब तक 10 बार पारी में 5 विकेट हॉल हासिल किया है।
5/6Image Source : Getty
नाथन लियोन इस लिस्ट में अभी चौथे नंबर पर काबिज हैं। लियोन ने WTC के इतिहास में 53 मैचों में खेलते हुए 95 पारियों में गेंदबाजी की है और उसमें वह 26.86 के औसत से कुल 219 विकेट लेने में कामयाब रहे हैं। लियोन ने WTC में अब तक कुल 10 बार पारी में 5 विकेट हॉल हासिल किया है।
6/6Image Source : Getty
श्रीलंकाई टीम के बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज प्रभात जयसूर्या का भी WTC में अब तक गेंद से काफी बेहतर प्रदर्शन देखने को मिला है। प्रभात जयसूर्या ने WTC के इतिहास में 19 मैचों में खेलते हुए 35 पारियों में गेंदबाजी की है और उसमें उन्होंने 33.85 के औसत से 97 विकेट हासिल किए हैं। प्रभात इस दौरान कुल 9 बार पारी में 5 विकेट हॉल लेने में कामयाब हुए हैं।