अश्विन के 5 महारिकॉर्ड को तोड़ना किसी के लिए भी नहीं होगा आसान, इतिहास के पन्नों में दर्ज है करियर
अश्विन के 5 महारिकॉर्ड को तोड़ना किसी के लिए भी नहीं होगा आसान, इतिहास के पन्नों में दर्ज है करियर
रविचंद्रन अश्विन ने इंटरनेशनल करियर से संन्यास ले लिया है। वह अपने दम पर टीम इंडिया को कई मुकाबले जिता चुके हैं और भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर हैं।
Published : Dec 18, 2024 12:33 pm IST, Updated : Dec 18, 2024 12:37 pm IST
1/6Image Source : ap
भारत के महान स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। उनकी कमी भारत को बहुत ही खलेगी। उन्होंने टीम इंडिया के लिए साल 2011 में डेब्यू किया था। इसके बाद से ही वह टीम इंडिया के गेंदबाजी आक्रमण की अहम कड़ी बन गए और अगले एक दशक तक टीम इंडिया के लिए मैच विनर बने रहे। भारत ने घर पर साल 2012 में टेस्ट सीरीज हारी थी। इसके बाद साल 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज हारी है। अगर टीम इंडिया इन 12 सालों में अपना दबदबा कायम करने में सफल रही है, तो इसमें सबसे बड़ा हाथ अश्विन का रहा है। उन्होंने अपने करियर में पांच ऐसे कीर्तिमान बनाए हैं, जो किसी के लिए भी तोड़ना आसान नहीं होगा। आइए जानते हैं, उनके बारे में।
2/6Image Source : pti
रविचंद्रन अश्विन इस समय टेस्ट क्रिकेट में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द सीरीज जीतने वाले खिलाड़ी हैं। वह और श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन बराबरी पर हैं। दोनों ने ही 11-11 बार प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीता है। जबकि उनके बाद इस लिस्ट में दूसरे एक्टिव क्रिकेटर जो रूट हैं, जिन्होंने 6 बार टेस्ट क्रिकेट में प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीता है।
3/6Image Source : getty
रविचंद्रन अश्विन टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा पांच विकेट हॉल लेने वाले बॉलर हैं। उन्होंने टेस्ट में 37 बार पांच विकेट हॉल हासिल किया है। पांच विकेट लेने वाली लिस्ट में अश्विन के बाद जो दूसरा एक्टिव क्रिकेटर है। वह नाथन लायन हैं। उन्होंने टेस्ट में 24 बार पांच विकेट हॉल हासिल किया है।
4/6Image Source : pti
रविचंद्रन अश्विन टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे तेज 350 विकेट लेने वाले प्लेयर हैं। वह मुथैया मुरलीधरन के बराबर हैं। इन दोनों ने ही 66-66 टेस्ट मैचों में इतने विकेट हासिल कर लिए थे। ऐसे में अश्विन के इस कीर्तिमान तक पहुंच पाना किसी भी खिलाड़ी के आसान नहीं लग रहा है।
5/6Image Source : getty
रविचंद्रन अश्विन भारतीय धरती पर सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले बॉलर हैं। उन्होंने भारत में कुल 383 टेस्ट विकेट चटकाए हैं। इस लिस्ट में उनके बाद एक्टिव क्रिकेटर रवींद्र जडेजा हैं, जिन्होंने भारत की धरती पर कुल 238 टेस्ट विकेट लिए हैं।
6/6Image Source : getty
रविचंद्रन अश्विन भारतीय धरती पर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा गेंदें फेंकने के मामले में दूसरे नंबर पर मौजूद हैं। उन्होंने 17628 गेंदें फेंकी हैं। इस लिस्ट में अश्विन के बाद एक्टिव क्रिकेटर रवींद्र जडेजा हैं। उन्होंने भारतीय धरती पर टेस्ट क्रिकेट में कुल 12191 गेंदें फेंकी हैं।