RCB के लिए सबसे ज्यादा IPL रन बनाने वाले धाकड़ बल्लेबाज, एक के नाम 8000 से ज्यादा रन दर्ज
RCB के लिए सबसे ज्यादा IPL रन बनाने वाले धाकड़ बल्लेबाज, एक के नाम 8000 से ज्यादा रन दर्ज
RCB की टीम के पास हमेशा से ही स्टार खिलाड़ियों की फौज रही है। इनमें विराट कोहली, फॉफ डु प्लेसिस, क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स के नाम हैं, लेकिन टीम एक बार भी खिताब नहीं जीत पाई है। आइए जानते हैं, आरसीबी के लिए किन बल्लेबाजों ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं?
Published : Apr 07, 2025 01:57 pm IST, Updated : Apr 07, 2025 02:25 pm IST
1/6Image Source : pti
आरसीबी की टीम के पास हमेशा से ही स्टार खिलाड़ियों की फौज रही है। इनमें विराट कोहली, फॉफ डु प्लेसिस, क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स के नाम हैं, लेकिन टीम एक बार भी खिताब नहीं जीत पाई है। आइए जानते हैं, आरसीबी के लिए किन बल्लेबाजों ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं?
2/6Image Source : ap
RCB के लिए आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली है। उन्होंने RCB की टीम के लिए आईपीएल के 255 मैचों में कुल 8101 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 8 शतक और 56 अर्धशतक निकले हैं। वह इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने आईपीएल में आठ हजार से ज्यादा रन बनाए हैं।
3/6Image Source : twitter
RCB के लिए आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में एबी डिविलियर्स दूसरे नंबर पर मौजूद हैं। उन्होंने आरसीबी के लिए आईपीएल के 156 मैचों में कुल 4491 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से दो शतक और 37 अर्धशतक निकले हैं। डिविलियर्स अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते रहे हैं।
4/6Image Source : rcb twitter
RCB के लिए आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में क्रिस गेल तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने आरसीबी के लिए आईपीएल के 85 मैचों में कुल 3163 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से पांच शतक और 19 अर्धशतक निकले हैं। गेल का हाईएस्ट स्कोर 175 रन रहा है, जो आईपीएल का भी हाईएस्ट स्कोर रहा है।
5/6Image Source : pti
फॉफ डु प्लेसिस आईपीएल में आरसीबी के लिए चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने अभी तक आईपीएल के 45 मैचों में कुल 1636 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 15 अर्धशतक निकले हैं। आईपीएल के इस सीजन डु प्लेसिस दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा हैं।
6/6Image Source : twitter
ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल में आरसीबी की टीम के लिए पांचवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने आरसीबी के लिए आईपीएल के 52 मैचों में कुल 1266 रन बनाए हैं, जिसमें 12 अर्धशतक शामिल हैं।