इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के 39वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस को 54 रन से हरा दिया। यूएई में खेले जा रहे सीजन-14 के दूसरे चरण में आरसीबी की यह पहली जीत है जबकि मुंबई को लगातार तीसरी हार मिली है।
इस मुकाबले में मुंबई ने टॉस जीतकर आरसीबी को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। आरसीबी की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 165 रनों का खड़ा किया था।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के द्वारा दिए गए इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम 20 ओवर में 111 रन बनाकर सिमट गई।
आरसीबी की जीत में तेज गेंदबाज हर्षल पटेल ने शानदार हैट्रिक लिया। इसके अलावा कप्तान विराट कोहली (51) और ग्लेन मैक्सवेल (56) ने अर्द्धशतकीय पारी खेली।
वहीं इस जीत के बाद आरसीबी की टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गई जबकि मुंबई अब 7 स्थान पर आ गया है।