1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. स्पोर्ट्स
  4. रियो डायरी: ओलम्पिक खेल गांव में हैं 'कंडोम मेन'

रियो डायरी: ओलम्पिक खेल गांव में हैं 'कंडोम मेन'

Written By: India TV Sports Desk
Published : Aug 16, 2016 09:42 am IST,  Updated : Aug 16, 2016 09:42 am IST
रियो ओलंपिक खेल अपने चरम पर हैं और रोज़ाना नये रिकॉर्ड्स बन रहे हैं और टूट रहे हैं। कई पुराने खिलाड़ी जहां अपने नाम के अनुरुप खेलकर इतिहास बना रहे हैं तो कई नये हीरो भी पैदा हो रहे हैं। कई खिलाड़ी और ग़ैर खिलाड़ी तो अपने अलग अंदाज़ के लिए सुर्ख़ियां बटोर रहे हैं। ऐसे ही 4 लोगों के बारे में हम बताने जा रहे हैं जो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।
1/5

रियो डी जनेरियो में ओलम्पिक खेलों में वासनोत्तेजक स्थिति में लोगों की मदद करने के लिए 'कंडोम मेन' आगे आए हैं। हरे रंग की टी-शर्ट पहने और कंडोम से भरा बैग लिए ऐसे कई शख्स लेटक्स वेंडिंग मशीनों में कंडोम डालते हुए या खिलाड़ियों को बांटते हुए दिख जाएंगे। सोशल मीडिया पर कंडोम वितरित करने वाले दो शख्सों इडुआडरे फोनसेका और इरिक की तस्वीरें वायरल हो गईं हैं। इन तस्वीरों पर लोग कई तरह के व्यंग्य भी कर रहे हैं। कोई उन्हें 'सुपर हीरो' बता रहा है तो कोई उनके काम को 'अजब' बता रहा है।
2/5

पूरे विश्व में लोगों के बीच चर्चा में रहने वाले खिलाड़ी हमेशा से अपने बालों के कारण भी चर्चा में रहते हैं, चाहे उनके बाल निराले हों यह मौजूदा चलन के मुताबिक। इनमें से एक हैं जिम्बाब्वे की महिला फुटबाल खिलाड़ी मजरेरी न्यायुम्बे जिन्हें सोशल मीडिया पर लोगों ने रियो खेलों में बालों के लिए 'स्वर्ण पदक' दे दिया है। उनकी टीम मैदान पर कुछ खास नहीं कर पाई लेकिन 29 वर्षीय यह खिलाड़ी सोशल मीडिया पर अपने बालों के लिए छाई हुईं हैं। कई लोगों ने ट्वीट किया है, "जिम्बाब्वे की इस फुटबाल खिलाड़ी को उनके बालों के लिए स्वर्ण पदक देना चाहिए।"
3/5

एक और शख्स ने अपने बालों से सभी का ध्यान खींचा है। यह हैं ब्रिटिश के जिम्नास्ट लुइस स्मिथ। इनकी हेयरस्टाइल को 'मैन बन' नाम दिया गया है। कई लोगों ने स्मिथ की हेयरस्टाइल को ब्रिटिश टीम के कांस्य पदक से चूकने का कारण भी माना है। एक ट्विटर यूजर ने लिखा है, "लुइस स्मिथ और हमारे पदक न जीतने में सीधा संबंध है।" एक अन्य ने लिखा है, "मैं इसके लिए लुइस स्मिथ के मैन बन को जिम्मेदार ठहराता हूं। इसी के कारण वह संतुलन नहीं बना पाए।"
4/5

अपने समय में ब्रिटेन के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाली और रियो में मशहूर कमेंटेटर रेबेका अडिलंगटन सोशल मीडिया पर काफी छाई हुईं हैं। वह एक कार्यक्रम के दौरान काले, सफेद और बैगनी कपड़ों में पहुंच गई थीं। उन्हें उनके इस फैशन के लिए निशाना बनाया गया। ट्विटर पर कई लोग उन्हें 'पेंगुइन' बता रहे हैं। अपने कपड़ों के लिए अब तक तारीफें बटोरती आईं रेबेका को अब 'पेंगुइन ड्रेस' के लिए जाना जा रहा है। लेकिन, अपने समय की इस विजेता तैराक ने साबित किया है कि वह पूल के बाहर भी शानदार खिलाड़ी हैं। उन्होंने इसके बाद अपना एक वीडियो जारी किया है जिसमें वह पेंगुइन की तरह मुंह फुलाए और डगमगाते हुए चल रही हैं। उनके इस जवाब से उनके आलोचकों का मुंह बंद हो गया है।
5/5

Advertisement