ऋषभ पंत बनाम मोहम्मद रिजवान, 39 टेस्ट मैच के बाद ऐसा था दोनों का प्रदर्शन
ऋषभ पंत बनाम मोहम्मद रिजवान, 39 टेस्ट मैच के बाद ऐसा था दोनों का प्रदर्शन
वर्ल्ड क्रिकेट में इस समय टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा देखने को मिल रही है, जिनका इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला है। ऐसे में पंत की तुलना मौजूदा और कई पूर्व खिलाड़ियों से लगातार होती रहती है।
Published : Jul 18, 2025 01:42 pm IST, Updated : Jul 18, 2025 01:42 pm IST
1/6Image Source : Getty
ऋषभ पंत ने जबसे इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा है, उसके बाद से वह लगातार अपने खेल के जरिए सभी की दिल जीतने का काम कर रहे हैं। पंत की गिनती मैच विनर खिलाड़ी के तौर पर की जाती है, जिसमें जब तक वह पिच पर मौजूद रहते हैं उसका दबाव सामने वाली टीम के गेंदबाजों पर देखने को मिलता है। पंत का टेस्ट में बल्ले से घर ही नहीं बाहर भी बेहतरीन रिकॉर्ड है, जिसमें वह अब तक 46 मुकाबले खेल चुके हैं। ऐसे में हम आपको ऋषभ पंत और पाकिस्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान की तुलना करते हुए दोनों के रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : Getty
ऋषभ पंत ने अभी तक जहां 46 टेस्ट मैच खेले हैं, तो वहीं मोहम्मद रिजवान 39 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। ऐसे में पंत और रिजवान का 39-39 टेस्ट मैच के बाद रिकॉर्ड देखा जाए तो उसमें ऋषभ पंत ने 39 टेस्ट मैच की 68 पारियों में 43.34 के औसत से 2731 रन बनाए थे। वहीं मोहम्मद रिजवान 39 टेस्ट मैच की 65 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 40.59 के औसत से 2273 रन बनाने में कामयाब हुए हैं।
3/6Image Source : Getty
ऋषभ पंत का 39 टेस्ट मैच के बाद रिकॉर्ड देखा जाए तो वह 6 शतकीय और 14 अर्धशतकीय पारियां खेलने में कामयाब हुए थे। वहीं पाकिस्तानी टीम के मौजूदा विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान के नाम 39 टेस्ट मैच में तीन शतकीय और 11 अर्धशतकीय पारियां दर्ज हैं।
4/6Image Source : Getty
टेस्ट क्रिकेट में ऋषभ पंत की गिनती आक्रामक बल्लेबाजों में की जाती है, जो किसी भी समय गेंद को आसानी से बाउंड्री के पार पहुंचा देते हैं। ऋषभ पंत का 39 टेस्ट मैच के बाद एक पारी में सर्वश्रेष्ठ स्कोर देखा जाए तो वह नाबाद 159 रनों का है। वहीं मोहम्मद रिजवान का 39 टेस्ट मैच के बाद एक पारी में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 171 रनों का है।
5/6Image Source : Getty
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट क्रिकेट में 39 मुकाबलों के बाद 299 चौके और 68 छक्के लगान का रिकॉर्ड दर्ज था। वहीं मोहम्मद रिजवान का 39 टेस्ट मैच के बाद चौके-छक्कों का रिकॉर्ड देखा जाए तो उसमें उन्होंने 236 चौके लगाए हैं तो 16 छक्के लगाने में कामयाब हुए हैं।
6/6Image Source : Getty
ऋषभ पंत और मोहम्मद रिजवान का टेस्ट क्रिकेट में 39 मुकाबलों के बाद स्ट्राइक रेट देखा जाए तो उसमें काफी अंतर देखने को मिलता है। ऋषभ पंत का जहां 39 टेस्ट मैचों के बाद स्ट्राइक रेट 74.74 का था तो वहीं मोहम्मद रिजवान का स्ट्राइक रेट सिर्फ 54.33 का है।