Published : Sep 12, 2023 04:37 pm IST, Updated : Sep 12, 2023 04:37 pm IST
1/6Image Source : Getty
वनडे एशिया कप के इतिहास में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने एक खास मुकाम हासिल कर लिया है। वह अब एशिया के नए सिक्सर किंग बन गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी की बादशाहत को खत्म कर दिया। आइए देखते हैं वनडे एशिया कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 5 खिलाड़ियों की लिस्ट:-
2/6Image Source : Getty
1- इस लिस्ट में टॉप पर अब रोहित शर्मा आ गए हैं, उन्होंने वनडे एशिया कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाकर शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ दिया है। रोहित के नाम एशिया कप 2023 में श्रीलंका के खिलाफ पहला छक्का लगाते ही 27 छक्के दर्ज हो गए थे।
3/6Image Source : Getty
2- शाहिद अफरीदी के नाम वनडे एशिया कप में कुल 26 छक्के दर्ज हैं। लंबे समय से वह इस लिस्ट में टॉप पर थे लेकिन रोहित शर्मा ने उनकी बादशाहत को खत्म कर दिया है।
4/6Image Source : Getty
3- श्रीलंका के पूर्व स्टार सनथ जयसूर्या का नाम इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर है। श्रीलंकाई दिग्गज ने वनडे एशिया कप में कुल 23 छक्के लगाए थे।
5/6Image Source : Getty
4- भारतीय टीम के बाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना का नाम इस लिस्ट में चौथे स्थान पर है। उनके नाम वनडे एशिया कप में कुल 18 छक्के दर्ज हैं।
6/6Image Source : Getty
5- अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी का भी नाम इसी वनडे एशिया कप के दौरान इस लिस्ट में आ गया है। उन्होंने इस टूर्नामेंट के इतिहास में कुल 13 छक्के लगाए हैं।