रोहित शर्मा की T20I करियर की टॉप-5 यादगार पारियां, लगाए हैं कुल पांच शतक
रोहित शर्मा की T20I करियर की टॉप-5 यादगार पारियां, लगाए हैं कुल पांच शतक
रोहित शर्मा की गिनती वर्ल्ड क्रिकेट के बेहतरीन ओपनिंग बल्लेबाजों में की जाती है, जिसमें उनका कमाल टी20 इंटरनेशनल में भी देखने को मिला है। ऐसे में हम आपको रोहित की T20I में टॉप-5 पारियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
Published : Jul 03, 2026 02:44 pm IST, Updated : Jul 03, 2026 02:44 pm IST
1/6Image Source : AP
रोहित शर्मा की गिनती वर्ल्ड क्रिकेट के बेहतरीन ओपनिंग बल्लेबाजों में की जाती है जिसमें टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से भले ही वह रिटायरमेंट ले चुके हैं, लेकिन वनडे फॉर्मेट में अभी भी उनका जलवा देखने को मिला है। रोहित शर्मा ने साल 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में जीत के बाद संन्यास का ऐलान कर दिया था, लेकिन अब तक वह इंटरनेशनल क्रिकेट में इस फॉर्मेट में शतक लगाने के मामले में ग्लेन मैक्सवेल के साथ संयुक्त रूप से नंबर-1 की कुर्सी पर काबिज हैं। ऐसे में हम आपको रोहित शर्मा के टी20 इंटरनेशनल में टॉप-5 यादगार पारियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो उनकी शतकीय पारी भी है।
2/6Image Source : AP
टी20 इंटरनेशनल में रोहित शर्मा के बल्ले से पहली शतकीय पारी साल 2015 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ धर्मशाला के स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में देखने को मिली थी। इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 199 रनों का स्कोर बनाया था, जिसमें रोहित शर्मा ने 66 गेंदों में 12 चौके और पांच छक्कों के दम पर 106 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी खेली थी। हालांकि टीम इंडिया को इस मैच में 7 विकेट से बाद में हार का सामना करना पड़ा था।
3/6Image Source : AP
रोहित शर्मा ने इसके बाद टी20 इंटरनेशनल में अपना दूसरा शतक लगभग 2 साल के लंबे इंतजार के बाद साल 2017 में लगाया। श्रीलंका की टीम के खिलाफ इंदौर के स्टेडियम में खेले गए टी20 मुकाबले में रोहित शर्मा ने सिर्फ 43 गेंदों में 118 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी खेली थी, जिसमें उनके बल्ले से 12 चौके और 10 छक्के देखने को मिले थे। इसके दम पर टीम इंडिया ने जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए 260 रनों का स्कोर बनाया था तो वहीं बाद में मुकाबले को 88 रनों से अपने नाम भी कर लिया।
4/6Image Source : AP
साल 2018 में भारतीय टीम ने इंग्लैंड का दौरा किया था, जहां पर मेजबान के खिलाफ द्विपक्षीय टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में जो ब्रिस्टल के स्टेडियम में खेला गया उसमें उनके बल्ले से 56 गेंदों में 100 रनों की शानदार नाबाद पारी देखने को मिली थी। इसके दम पर टीम इंडिया ने ये मुकाबला 7 विकेट से एकतरफा अपने नाम किया था।
5/6Image Source : AP
वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 2018 में खेली घर पर खेली द्विपक्षीय टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 195 रनों का स्कोर बनाया था। रोहित शर्मा के बल्ले से 61 गेंदों में 8 चौके और 7 छक्कों के दम पर 111 रनों की पारी देखने को मिली थी।
6/6Image Source : AP
अफगानिस्तान के खिलाफ साल 2024 की शुरुआत में खेले गए बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में रोहित शर्मा ने सिर्फ 69 गेंदों में 121 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। रोहित ने अपनी इस पारी के दौरान 11 चौके और 8 छक्के भी लगाए जिसमें टीम इंडिया ने 212 रनों का स्कोर बनाया था और बाद में टीम इंडिया ने सुपर ओवर में मुकाबला अपने नाम किया था।