रोहित शर्मा बनाम ट्रैविस हेड, 61 टेस्ट मैचों के बाद ऐसा है दोनों का प्रदर्शन
रोहित शर्मा बनाम ट्रैविस हेड, 61 टेस्ट मैचों के बाद ऐसा है दोनों का प्रदर्शन
वर्ल्ड क्रिकेट में रोहित शर्मा और ट्रैविस हेड की गिनती खतरनाक बल्लेबाजों में की जाती है, जिसमें दोनों ही अपने दिन पर मुकाबले को खत्म करने की क्षमता रखते हैं, ऐसे में हम आपको इन दोनों ही प्लेयर्स के टेस्ट क्रिकेट में तुलना के बारे में बताने जा रहे हैं।
Published : Nov 23, 2025 11:37 am IST, Updated : Nov 23, 2025 11:37 am IST
1/6Image Source : AP
भारतीय टेस्ट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का इस फॉर्मेट में बल्ले से शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है तो वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम के बल्लेबाज ट्रैविस हेड भी इस मामले में अधिक पीछे नहीं दिखाई देते हैं। रोहित ने 67 टेस्ट मैच खेलने के बाद इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था, जबकि ट्रैविस हेड ने अब तक 61 टेस्ट मैच अपने करियर में खेले हैं। ऐसे में हम आपको रोहित और हेड का 61-61 टेस्ट मैचों के बाद कैसा रिकॉर्ड था उसके बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : AP
रोहित शर्मा ने 61 टेस्ट मैचों की 105 पारियों में बल्लेबाजी की थी, जिसमें उनके बल्ले से 43.98 के औसत से 4179 रन देखने को मिले थे। वहीं दूसरी तरफ ट्रैविस हेड जिनका इंग्लैंड के खिलाफ पर्थ टेस्ट मैच में बल्ले से गेंदबाजों के लिए मुफीद पिच पर बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला उन्होंने 61 टेस्ट मैचों की 103 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 42.34 के औसत से 4107 रन बनाए हैं।
3/6Image Source : AP
रोहित शर्मा और ट्रैविस हेड दोनों ही प्लेयर्स का तीनों फॉर्मेट में बल्ले से आक्रामक अंदाज देखने को मिलता है, जिसके चलते विरोधी टीम के गेंदबाज भी काफी दबाव में दिखाई देते हैं। रोहित शर्मा के बल्ले से 61 टेस्ट मैचों में 12 शतकीय और 17 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली थी। ट्रैविस हेड को लेकर बात की जाए तो उनके बल्ले से 61 टेस्ट मैचों में 10 शतकीय और 20 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं।
4/6Image Source : AP
रोहित शर्मा को वर्ल्ड क्रिकेट में हिटमैन के नाम से भी पहचाना जाता है जो काफी आसानी से गेंद को मैदान पर किसी भी कोने में पहुंचाने की क्षमता रखते हैं। रोहित ने 61 टेस्ट मैचों में 456 चौके तो 87 छक्के लगाए थे। ट्रैविस के बल्ले से 61 टेस्ट मैचों में 501 चौके और 36 छक्के देखने को मिले हैं।
5/6Image Source : AP
रोहित शर्मा का 61 टेस्ट मैचों के बाद एक पारी में सर्वश्रेष्ठ स्कोर देखा जाए तो वह 212 रनों की पारी है। वहीं ट्रैविस हेड का 61 टेस्ट मैचों के बाद एक पारी में सर्वश्रेष्ठ स्कोर को लेकर बात की जाए तो वह 175 रनों की पारी है।
6/6Image Source : AP
रोहित शर्मा और ट्रैविस हेड जब तक बल्लेबाजी करते हैं रनों की गति तेज ही देखने को मिलती है। 61 टेस्ट मैचों के बाद रोहित शर्मा का स्ट्राइक रेट देखा जाए तो वह 57.28 का था। वहीं ट्रैविस हेड का 61 टेस्ट मैचों में बल्ले से स्ट्राइक रेट 68.74 का है।