क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतकों का शतक लगाने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं। सचिन के बाद सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड रिकी पोंटिंग के नाम है जिन्होंने अपने करियर के दौरान कुल 71 शतक लगाए थे। सचिन अपने करियर में कुल 28 बार नर्वस 90 का शिकार हुए है, अगर ऐसा नहीं हुआ होता तो आज उनके नाम 100 नहीं बल्कि 128 शतक होते। आइए जानते हैं सचिन किस टीम के खिलाफ कितनी बार नर्वस 90 का शिकार बनें।
7-7 बार इंग्लैंड और पाकिस्तान के खिलाफ
अपने करियर के दौरान सचिन तेंदुलकर सबसे अधिक 7-7 बार इंग्लैंड और पाकिस्तान के खिलाफ 90 से 99 रन के बीच आउट हुए हैं। वहीं इन टीमों के खिलाफ उन्होंने क्रमश: 9 और 7 शतक भी जड़े हैं।
5 बार श्रीलंका के खिलाफ
सचिन तेंदुलकर 4 बार वनडे में और एक बार टेस्ट क्रिकेट में श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाने से चूंके हैं। सचिन ने इसी टीम के खिलाफ अपने करियर में कुल 17 शतक लगाए हैं।
4 बार साउथ अफ्रीका और 3 बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चूंके सचिन
साउथ अफ्रीका के खिलाफ दौहरा शतक और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे अधिक 20 शतक लगाने वाले सचिन तेंदुलकर इन दोनों टीमों के खिलाफ भी कुल 7 बार शतक लगाने से चूंके हैं। 4 बार सचिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ नर्वस 90 का शिकार बनें वहीं तीन बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ।
2 बार वेस्टइंडीज के खिलाफ चूंका सचिन का शतक
वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने करियर के दौरान 7 शतक लगाने वाले सचिन तेंदुलकर के साथ दो बार ऐसा हुआ है जब वह शतक लगाने से चूंक गए थे। दोनों ही बार सचिन तेंदुलकर टेस्ट मैच में नर्वस 90 का शिकार बनें। 1997 में सचिन 92 और 2011 में 94 रन बनाकर आउट हुए थे।