संजू सैमसन बनाम ईशान किशन, 119 IPL मैचों में दोनों का ऐसा था रिकॉर्ड
संजू सैमसन बनाम ईशान किशन, 119 IPL मैचों में दोनों का ऐसा था रिकॉर्ड
आईपीएल 2026 सीजन में दो भारतीय खिलाड़ियों की बल्लेबाजी देखने के लिए सभी फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं वह ईशान किशन और संजू सैमसन हैं। दोनों ही प्लेयर्स का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कमाल का प्रदर्शन बल्ले से देखने को मिला था।
Published : Mar 21, 2026 12:07 pm IST, Updated : Mar 21, 2026 12:07 pm IST
1/6Image Source : AFP
इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होगी, जिसके शुरू होने का इंतजार सभी फैंस काफी बेसब्री से कर रहे हैं। आईपीएल के आगामी सीजन में दो भारतीय खिलाड़ी जिनके प्रदर्शन पर सबसे ज्यादा नजरें रहने वाली हैं वह ईशान किशन और संजू सैमसन हैं, जिनका टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला था। ईशान किशन जहां पैट कमिंस की अनुपस्थिति में सनराइजर्स हैदराबाद टीम की शुरुआती कुछ मैचों में कप्तानी संभालते हुए दिखेंगे, वहीं संजू सैमसन जो काफी लंबे समय तक राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए दिखे वह इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में मैदान पर खेलते हुए दिखने वाले हैं। ऐसे में हम आपको दोनों खिलाड़ियों का आईपीएल में कैसा रिकॉर्ड रहा उसकी तुलना करते हुए बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : AFP
ईशान किशन और संजू सैमसन दोनों का आईपीएल में बल्ले से शानदार रिकॉर्ड देखने को मिला है, जिसमें दोनों ने खुद को मैच विनर के तौर पर साबित किया है। ईशान किशन ने आईपीएल में जहां अब तक आईपीएल 119 मुकाबले खेले हैं तो वहीं संजू सैमसन 177 आईपीएल मैच खेल चुके हैं। वहीं अब आपको ईशान किशन और संजू सैमसन का 119-119 आईपीएल मैचों के बाद कैसा रिकॉर्ड था उसके बारे में बताने जा रहे हैं। ईशान किशन ने 119 आईपीएल मैचों की 112 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 29.1 के औसत से 2998 रन बनाए हैं। संजू सैमसन ने 119 आईपीएल मैचों की 115 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 29.74 के औसत से 3064 रन बनाए थे।
3/6Image Source : AFP
ईशान किशन और संजू सैमसन दोनों के बल्ले से आईपीएल में कई बड़ी पारियां देखने को मिली है। ईशान किशन के बल्ले से 119 आईपीएल मैचों में अब तक एक शतकीय और 17 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं। संजू सैमसन ने 119 आईपीएल मैचों में तीन शतकीय और 15 अर्धशतकीय पारियां खेली थी।
4/6Image Source : AFP
ईशान किशन का 119 आईपीएल मैचों के बाद एक पारी में सर्वश्रेष्ठ स्कोर को लेकर बात की जाए तो वह नाबाद 106 रनों की पारी है। संजू सैमसन का इस मामले में रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने 119 आईपीएल मैचों में खेलते हुए एक मुकाबले में 119 रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली थी।
5/6Image Source : AFP
ईशान किशन और संजू सैमसन दोनों की गिनती आक्रामक खिलाड़ियों में की जाती है जो अपने दम पर आसानी से बड़ा शॉट खेलते हुए दिखते हैं। ईशान किशन के बल्ले से 119 आईपीएल मैचों में 288 चौके और 134 छक्के लगाए हैं। संजू सैमसन के बल्ले से 119 आईपीएल मैचों में 236 चौके और 132 छक्के देखने को मिले थे।
6/6Image Source : AFP
ईशान किशन और संजू सैमसन दोनों का 119 आईपीएल मैचों में स्ट्राइक रेट देखा जाए तो उसमें कोई खास बड़ा अंतर देखने को नहीं मिलता है। ईशान किशन का 119 आईपीएल मैचों में स्ट्राइक रेट 137.64 का है, तो वहीं संजू सैमसन का 119 आईपीएल मैचों में स्ट्राइक रेट 134.62 का था।