मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में 21 साल का सूखा खत्म कर भारत के लिए मेडल जीता। इसी के साथ वह भारत की पहली ऐसी खिलाड़ी बन गए है जिसने ओलंपिक के पहले दिन भारत को मेडल जीताया है।
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने अपने ग्रुप ए गेम में न्यूजीलैंड पर 3-2 से जीत के साथ अपने 2020 टोक्यो ओलंपिक अभियान की विजयी शुरुआत की।
सुमित नागल ओलंपिक संस्करण में पुरुष एकल मैच जीतने वाले केवल तीसरे भारतीय बने और 25 वर्षों में पहली बार, जब उन्होंने टोक्यो में तीन-सेटर में डेनिस इस्तोमिन को हराया।
भारतीय पदक की उम्मीद सौरभ चौधरी क्वालीफिकेशन में दिखाए गए फॉर्म को फाइनल में नहीं दोहरा सके और पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में निराशाजनक सातवें स्थान पर रहे।
तीरंदाजी में दीपिका कुमारी और प्रवीण जाधव की भारतीय मिश्रित टीम क्वार्टर फाइनल में दक्षिण कोरिया से 2-6 से हारकर बाहर हो गई। इससे पहले, दोनों ने लिन चिया-एन और तांग चिन-चुन की चीनी ताइपे की जोड़ी को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी।
भारत के टेबल टेनिस अभियान की शुरुआत शरत कमल और मनिका बत्रा के 0-4 से हारने से निराशाजनक रही। हालांकि मनिका और सुतीर्थ मुखर्जी ने अपने महिला एकल अभियान की शानदार शुरुआत की।
टोक्यो ओलंपिक में भारतीय निशानेबाजों की शुरुआत खराब रही क्योंकि पहली बार की इलावेनिल वलारिवन और अपूर्वी चंदेला महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रहीं।
भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी सात्विक साइराज रांकिरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दुनिया की तीसरे नंबर की जोड़ी चीनी ताइपै के यांग ली और चि लिन वांग को हराकर अपने पहले ओलंपिक में शानदार शुरूआत की । दुनिया की दसवें नंबर की जोड़ी चिराग और सात्विक ने तीसरी वरीयता प्राप्त ली और वांग को 21-16, 16-21, 27-25 से हराया।
टोक्यो ओलंपिक में भारतीय जुडोका सुशीला देवी की चुनौती का जल्द अंत हो गया क्योंकि वह हंगरी की ईवा सेर्नोविच्की से अपनी प्रतियोगिता हार गईं।
भारत के दिग्गज मुक्केबाज विकास कृष्ण को टोक्यो ओलंपिक के वेल्टरवेट कटेगरी के अपने पहले ही मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य और राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण जीत चुके 29 साल के विकास का सामना राउंड ऑफ 32 के मुकाबले में मेजबान जापान के मेनसाल ओकीजावा से था। विकास यह मुकाबला 5-0 से हार गए।
भारत के पहले दिन का अंत हॉकी में मिली हार के साथ हुए। विश्व की नम्बर-1 टीम नीदरलैंड्स ने हॉकी स्टेडियम के नॉर्थ पिच पर खेले गए पूल-ए के मुकाबले में भारत को 5-1 से हरा दिया।