शुभमन गिल बनाम एबी डिविलियर्स, 37 टेस्ट मैचों में दोनों का ऐसा था रिकॉर्ड
शुभमन गिल बनाम एबी डिविलियर्स, 37 टेस्ट मैचों में दोनों का ऐसा था रिकॉर्ड
शुभमन गिल ने बतौर कप्तान इंग्लैंड के दौरे पर जिस तरह से प्रदर्शन किया उसकी तारीफ पूरे वर्ल्ड क्रिकेट में देखने को मिली। वहीं गिल के इस प्रदर्शन के बाद उनकी तुलना कई दिग्गज प्लेयर्स के साथ भी देखने को मिल रही है।
Published : Aug 09, 2025 11:31 pm IST, Updated : Aug 09, 2025 11:31 pm IST
1/6Image Source : Getty
भारतीय टीम के नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल के लिए उनकी पहली ही सीरीज काफी यादगार रही जिसमें वह 700 से ज्यादा रन बनाने में कामयाब रहे। शुभमन गिल ने जबसे टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया है उसके बाद से लगातार उनका प्रदर्शन काफी बेहतर देखने को मिला है। वहीं अब उनकी तुलना कई दिग्गज खिलाड़ियों के साथ देखने को भी मिल रही है। हम आपको शुभमन गिल और एबी डिविलियर्स के 37-37 टेस्ट मैचों के बाद रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : Getty
शुभमन गिल ने अब तक जहां 37 टेस्ट मैच खेले हैं तो वहीं एबी डिविलियर्स ने अपने करियर में कुल 114 टेस्ट मैच खेले थे। गिल ने 37 टेस्ट मैचों की 69 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 41.35 के औसत से 2647 रन बनाए हैं। वहीं एबी डिविलियर्स ने 37 टेस्ट मैचों की 66 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 37.16 के औसत से 2267 रन बनाए थे।
3/6Image Source : Getty
शुभमन गिल 37 टेस्ट मैचों में अब तक कई ऐसी पारियां खेली हैं, जिसने मैच में काफी अहम भूमिका अदा की है। गिल 37 टेस्ट मैचों के बाद कुल 9 शतकीय और 7 अर्धशतकीय पारियां खेलने में कामयाब हुए हैं। वहीं एबी डिविलियर्स 37 टेस्ट मैचों में 4 शतकीय और 13 अर्धशतकीय पारियां खेलने में कामयाब हुए थे।
4/6Image Source : Getty
शुभमन गिल का 37 टेस्ट मैचों में एक पारी में सर्वश्रेष्ठ स्कोर देखा जाए तो वह 269 रनों की पारी है। वहीं एबी डिविलियर्स जिनको वर्ल्ड क्रिकेट में मिस्टर 360 डिग्री के नाम से पहचाना जाता है उनका 37 टेस्ट मैचों में एक पारी में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 178 रनों का था।
5/6Image Source : Getty
शुभमन गिल और एबी डिविलियर्स दोनों की ही गिनती आक्रामक बल्लेबाजों में की जाती है। गिल ने अब तक जहां 37 टेस्ट मैचों में 43 छक्के लगाने के साथ 295 चौके लगाए हैं तो वहीं एबी डिविलियर्स ने 37 टेस्ट मैचों में 7 छक्के और 303 चौके लगाए थे।
6/6Image Source : Getty
शुभमन गिल और एबी डिविलियर्स का 37 टेस्ट मैचों के बाद स्ट्राइक रेट देखा जाए तो गिल का बेहतर बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट है। शुभमन गिल ने अब तक 37 टेस्ट मैचों में 61.42 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। एबी डिविलियर्स का 37 टेस्ट मैचों में स्ट्राइक रेट 53.50 का था।