संजू सैमसन बनाम शुभमन गिल, 21 टी-20 मैचों के बाद कैसा है दोनों प्लेयर्स का रिकॉर्ड
संजू सैमसन बनाम शुभमन गिल, 21 टी-20 मैचों के बाद कैसा है दोनों प्लेयर्स का रिकॉर्ड
संजू सैमसन और शुभमन गिल दोनों ही खिलाड़ी एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं। हम आपको आज बताएंगे कि 21-21 टी-20 मैचों के बाद दोनों प्लेयर्स के आंकड़े कैसे थे।
Published : Aug 20, 2025 02:33 pm IST, Updated : Aug 20, 2025 02:33 pm IST
1/6Image Source : Getty
एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान हो चुका है। इस बार यह टूर्नामेंट टी-20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। शुभमन गिल जो पिछले काफी समय से भारत की टी-20 टीम से बाहर चल रहे थे, उनकी टीम में वापसी हुई है। वहीं संजू सैमसन भी टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। वह विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर टीम का हिस्सा हैं। इस बीच आज हम आपको बताएंगे कि 21-21 टी-20 इंटरनेशनल मैचों के बाद दोनों का रिकॉर्ड कैसा था।
2/6Image Source : Getty
शुभमन गिल की बात करें तो उन्होंने अपना टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू श्रीलंका के खिलाफ जनवरी 2023 में किया था। वह अब तक भारत के लिए सिर्फ 21 टी-20 मैच खेल पाए हैं। वहीं संजू सैमसन की बात करें तो उन्होंने अपना टी-20 डेब्यू जिम्बाब्वे के खिलाफ 2015 में किया था। अब तक वह भारत के लिए 42 टी-20 मैच खेल पाए हैं।
3/6Image Source : Getty
रन बनाने की बात करें तो वहां शुभमन गिल ने 21 टी-20 मैचों की 20 पारियों में 30.42 के औसत से 578 रन बनाए हैं। वहीं अगर संजू सैमसन की बात करें तो 21 टी-20 मैचों के बाद उन्होंने 18 पारियों में 18.82 के औसत से 320 रन बनाए थे। रन बनाने के मामले में गिल सैमसन से काफी आगे हैं।
4/6Image Source : Getty
21 टी20 इंटरनेशनल मैचों के दौरान शुभमन गिल ने 139.27 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं और उनका हाईएस्ट स्कोर 126 रन है। वहीं, 21 T20I मैचों के बाद संजू सैमसन ने 131.14 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं और उनका हाईएस्ट स्कोर 77 रन है।
5/6Image Source : Getty
21 टी20 इंटरनेशनल मैचों में शुभमन गिल ने एक शतक और तीन अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे हैं। वहीं अगर बात करें संजू सैमसन की तो वह 21 T20I मैचों के बाद एक सिर्फ एक अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे थे।
6/6Image Source : Getty
चौकों-छक्कों की बात करें तो शुभमन गिल ने 21 T20 मैचों के बाद 60 चौके और 22 छक्के लगाए थे। वहीं सैमसन की बात करे तो उन्होंने इतने ही मैचों के बाद 24 चौके और 14 छक्के लगाए थे। चौके छक्के लगाने के मामले में भी गिल काफी आगे हैं।