शुभमन गिल बनाम श्रेयस अय्यर, 21 T20I मैचों के बाद दोनों का ऐसा था रिकॉर्ड
शुभमन गिल बनाम श्रेयस अय्यर, 21 T20I मैचों के बाद दोनों का ऐसा था रिकॉर्ड
एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम की स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है, जिसमें शुभमन गिल को जगह मिली है तो वहीं अनुभवी खिलाड़ी श्रेयस अय्यर को इस मेगा टूर्नामेंट के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है।
Published : Aug 20, 2025 11:13 pm IST, Updated : Aug 20, 2025 11:13 pm IST
1/6Image Source : Getty
शुभमन गिल का चयन जबसे आगामी एशिया कप 2025 के लिए हुआ है उसके बाद से उनकी चर्चा हर तरफ देखने को मिल रही है। इसकी सबसे बड़ी वजह श्रेयस अय्यर को टीम में ना चुना जाना भी है, जिनका चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद आईपीएल के सीजन में भी बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला था। शुभमन गिल ने जहां अभी तक अपने करियर में 21 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं तो वहीं श्रेयस अय्यर 51 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। ऐसे में हम आपको शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर का 21-21 टी20 इंटरनेशनल मैच के बाद कैसा प्रदर्शन था उसके बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : Getty
शुभमन गिल ने 21 टी20 मैचों में अब तक खेलते हुए 21 पारियों में बल्लेबाजी की है, जिसमें वह 30.42 के औसत से 578 रन बनाने में कामयाब हुए हैं। श्रेयस अय्यर ने 21 टी20 मैचों में 19 पारियों में बल्लेबाजी की थी और वह 25.60 के औसत से 384 रन बनाने में कामयाब हुए थे।
3/6Image Source : Getty
शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर दोनों के टी20 इंटरनेशनल में 21-21 मुकाबलों के बाद सर्वश्रेष्ठ स्कोर को लेकर बात की जाए तो शुभमन गिल का एक मैच में सर्वाधिक स्कोर नाबाद 126 रनों का है। वहीं दूसरी तरफ श्रेयस अय्यर का 21 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद सर्वश्रेष्ठ स्कोर 62 रनों का था।
4/6Image Source : Getty
शुभमन गिल ने भले ही अभी तक टी20 इंटरनेशनल में कम मुकाबले खेले हैं लेकिन फिर भी उनकी गिनती खतरनाक बल्लेबाजों में की जाती है। शुभमन गिल 21 मैचों में एक शतकीय और तीन अर्धशतकीय पारियां खेली हैं। वहीं श्रेयस अय्यर 21 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 2 अर्धशतकीय पारियां खेलने में कामयाब हुए थे।
5/6Image Source : Getty
शुभमन गिल ने 21 टी20 इंटरनेशनल मैचों में खेलते हुए अब तक 60 चौके और 22 छक्के लगाए हैं। वहीं दूसरी तरफ श्रेयस अय्यर को लेकर बात की जाए तो उन्होंने 21 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 28 चौके और 17 छक्के लगाए थे।
6/6Image Source : Getty
शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर का 21 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद स्ट्राइक रेट देखा जाए तो उसमें गिल थोड़ा सा आगे दिखाई देते हैं। शुभमन गिल का स्ट्राइक रेट जहां 139.27 का है तो वहीं श्रेयस अय्यर का 21 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद 131.95 का था।