शुभमन गिल बनाम विराट कोहली, पहले 5 टेस्ट मैच में बल्ले से बतौर कप्तान दोनों का ऐसा था रिकॉर्ड
शुभमन गिल बनाम विराट कोहली, पहले 5 टेस्ट मैच में बल्ले से बतौर कप्तान दोनों का ऐसा था रिकॉर्ड
भारतीय टीम के नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल का इंग्लैंड के दौरे पर बल्ले से काफी बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने चार शतकीय पारियों के दम पर 700 से भी अधिक रन बनाए हैं।
Published : Aug 02, 2025 11:55 pm IST, Updated : Aug 02, 2025 11:55 pm IST
1/6Image Source : Getty
शुभमन गिल ने अपनी टेस्ट डेब्यू कप्तानी सीरीज में ही बल्ले से ऐसा कमाल दिखाया कि उनकी तुलना कई पूर्व दिग्गज महान टेस्ट कप्तानों से अभी होने लगी है। गिल को अभी बतौर कप्तान काफी लंबा सफर तय करना है, लेकिन हम आपको उनके और विराट कोहली के बीच शुरुआती 5 टेस्ट मैचों में बतौर कप्तान बल्ले से कैसा रिकॉर्ड था उसके बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : Getty
शुभमन गिल ने जहां अभी तक अपने टेस्ट करियर में सिर्फ 5 मैचों में कप्तानी की है तो वहीं विराट कोहली जिनकी गिनती महान टेस्ट कप्तानों में की जाती है उन्होंने कुल 68 टेस्ट मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की है। शुभमन गिल ने बतौर कप्तान अपने पहले 5 टेस्ट मैचों की 10 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 75.40 के औसत से कुल 754 रन बनाए हैं। वहीं विराट कोहली को लेकर बात की जाए तो उन्होंने बतौर कप्तान अपने पहले 5 टेस्ट मैचों की 9 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 73 के औसत से 657 रन बनाए थे।
3/6Image Source : Getty
शुभमन गिल का बतौर कप्तान पहली ही टेस्ट सीरीज में जिस तरह का प्रदर्शन बल्ले से देखने को मिला है उसकी चर्चा हर तरफ देखने को मिल रही है। गिल ने बतौर कप्तान शुरुआती 5 टेस्ट मैचों में चार शतकीय पारियां खेली हैं। वहीं विराट कोहली का शुरुआती 5 टेस्ट मैचों में बतौर कप्तान रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने चार शतकीय और एक अर्धशतकीय पारी खेली थी।
4/6Image Source : Getty
शुभमन गिल का बतौर कप्तान पहले 5 टेस्ट मैचों में सर्वश्रेष्ठ स्कोर देखा जाए तो वह 269 रनों का है जो इंग्लैंड के खिलाफ आया है। वहीं विराट कोहली का शुरुआती 5 टेस्ट मैचों में बतौर कप्तान सर्वश्रेष्ठ स्कोर देखा जाए तो वह 147 रनों का था।
5/6Image Source : Getty
शुभमन गिल ने कप्तान के तौर पर पहले 5 टेस्ट मैचों में काफी शानदार बल्लेबाजी की है, जिसमें उन्होंने 85 चौके और 12 छक्के लगाए हैं। वहीं विराट कोहली का इस मामले में रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने 72 चौके और 2 छक्के लगाए थे।
6/6Image Source : Getty
पहले टेस्ट मैचों में शुभमन गिल और विराट कोहली का बतौर कप्तान बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट देखा जाए तो वह लगभग बराबर ही है। गिल का जहां स्ट्राइक रेट 65.56 का है तो वहीं विराट कोहली का 63.60 का था।