भारत के लिए वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी, स्मृति मंधाना टॉप पर
भारत के लिए वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी, स्मृति मंधाना टॉप पर
भारत के लिए वनडे में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अब स्मृति मंधना के नाम हो गया है। इससे पहले ये रिकॉर्ड टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के नाम था।
Published : Sep 20, 2025 08:13 pm IST, Updated : Sep 20, 2025 08:13 pm IST
1/5Image Source : PTI
स्मृति मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया। उन्होंने इस मैच में सिर्फ 50 गेंदों में अपनी सेंचुरी पूरी की और वह भारत के लिए वनडे (मेंस & वुमेंस) में सबसे तेज शतक लगाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। मंधाना इस मैच में 63 गेंदों में 125 रन बनाकर आउट हुईं। इस मामले में उन्होंने टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा है।
2/5Image Source : PTI
विराट कोहली सबसे तेज शतक लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2013 में 52 गेंदों में शतक लगाया था। उस मैच में विराट कोहली ने अपनी पारी के दौरान 8 चौके और 7 छक्के लगाए थे। उनके अलावा रोहित शर्मा ने भी 123 गेंदों में 141 रनों की पारी खेली थी। उस मैच में भारत ने 360 रन के टारगेट को बेहद आसानी से हासिल कर लिया था।
3/5Image Source : X/ICC
भारत के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग का नाम लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। वीरेंद्र सहवाग ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 2009 में हैमिलटन में 60 गेंदों में शतक पूरा किया था और वह अंत में 74 गेंदों में 125 रन बनाकर नाबाद लौटे थे। अपनी इस पारी के दौरान सहवाग ने 14 चौके और 6 सिक्स लगाए थे। भारत ने इस मैच को DLS नियम के तहत 84 रनों से अपने नाम किया था।
4/5Image Source : PTI
विराट कोहली का नाम ही लिस्ट में चौथे नंबर पर है। उन्होंने नागपुर में 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में 61 गेंदों में शतक लगाया था। उस मुकाबले में विराट ने 66 गेंदों में नाबाद 115 रन बनाए थे। भारत ने 351 रन के टारगेट को छह विकेट रहते हासिल कर लिया था। विराट के अलावा उस मैच में शिखर धवन ने भी शतक लगाया था। धवन ने 102 गेंदों में 100 रन बनाए थे।
5/5Image Source : PTI
केएल राहुल और मोहम्मद अजहरुद्दीन इस लिस्ट में संयुक्त रूप से पांचवें नंबर पर हैं। दोनों ही बल्लेबाजों ने 62-62 गेंदों में शतक लगाने का कारनामा किया है। अजहरुद्दीन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 1988 में 62 गेंदों में सेंचुरी लगाई थी। वहीं केएल राहुल ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप में नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में 62 गेंदों में शतक लगाया था।