स्मृति मंधाना बनाम विराट कोहली, 108 वनडे मैचों के बाद ऐसा था दोनों प्लेयर्स का प्रदर्शन
स्मृति मंधाना बनाम विराट कोहली, 108 वनडे मैचों के बाद ऐसा था दोनों प्लेयर्स का प्रदर्शन
भारतीय महिला टीम की धाकड़ ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना का बल्ले से अब तक वनडे फॉर्मेट में काफी शानदार रिकॉर्ड देखने को मिला है। ऐसे में मंधाना की कई दिग्गज खिलाड़ियों के साथ लगातार तुलना भी देखने को मिलती रहती है।
Published : Sep 26, 2025 02:04 pm IST, Updated : Sep 26, 2025 02:04 pm IST
1/6Image Source : PTI
भारतीय महिला टीम का पिछले कुछ सालों में मैदान पर लिमिटेड ओवर्स फॉर्मेट में काफी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसकी सबसे बड़ी वजह ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना हैं जिनका बल्ले से काफी बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला है। वहीं मंधाना से आगामी महिला वनडे वर्ल्ड कप में भी सभी को अहम भूमिका अदा की करने की उम्मीद है। हम आपको स्मृति मंधाना और विराट कोहली की वनडे में तुलना के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : PTI
स्मृति मंधाना ने जहां महिला क्रिकेट में अब तक 108 वनडे मुकाबले खेले हैं, तो वहीं विराट कोहली ने मेंस क्रिकेट में कुल 302 वनडे मैच खेल चुके हैं। ऐसे में हम आपको दोनों ही प्लेयर्स का 108-108 वनडे मैचों के बाद कैसा रिकॉर्ड था उसके बारे में बताने जा रहे हैं। स्मृति मंधाना का 108 महिला वनडे मैचों के बाद बल्ले से रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने 108 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 47.92 के औसत से कुल 4888 रन बनाए हैं। विराट कोहली ने 108 वनडे मैचों की 105 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 48.64 के औसत से 4378 रन बनाए थे।
3/6Image Source : PTI
स्मृति मंधाना जहां महिला क्रिकेट में धाकड़ ओपनिंग बल्लेबाज के तौर पर अपनी पहचान बना चुकी हैं तो वहीं कोहली मेंस क्रिकेट में वनडे के महान प्लेयर्स में से एक हैं। मंधाना ने 108 वनडे मैचों में अब तक 13 शतकीय और 32 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं। विराट कोहली ने 108 वनडे मैचों में 14 शतकीय और 23 अर्धशतकीय पारियां खेली थी।
4/6Image Source : PTI
स्मृति मंधाना और विराट कोहली दोनों का वनडे में सिर्फ घर पर ही दबदबा देखने को नहीं मिला बल्कि विदेशी दौरों में भी दोनों ही बल्लेबाज अपने प्रदर्शन का लोहा मनवाने में कामयाब रहे हैं। स्मृति मंधाना का महिला वनडे में अब तक एक मैच में सर्वाधिक स्कोर 136 रनों का है। विराट कोहली का इस मामले में रिकॉर्ड देखा जाए तो उनका 108 वनडे मैचों में एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 183 रनों का था।
5/6Image Source : PTI
स्मृति मंधाना और विराट कोहली जब तक मैदान पर बल्लेबाजी करते हैं तो रनों की गति लगातार तेज देखने को मिलती है। मंधाना ने अब तक 108 वनडे मैचों में 65 छक्के और 592 चौके लगाए हैं। वहीं दूसरी तरफ विराट कोहली ने 108 वनडे मैचों में 416 चौके और 28 छक्के लगाए थे।
6/6Image Source : PTI
स्मृति मंधाना और विराट कोहली का 108 वनडे मैचों के बाद स्ट्राइक रेट देखा जाए तो उसमें मंधाना का स्ट्राइक रेट 89.83 का है। विराट कोहली का 86.41 का स्ट्राइक रेट था। स्मृति मंधाना जहां 108 वनडे मैचों में जहां 6 बार नाबाद पवेलियन लौटने में कामयाब रही थी, वहीं विराट कोहली 15 बार नाबाद पवेलियन लौटे थे।