इंग्लैंड क्रिकेट टीम के 5वें विदेशी कोच बने स्टीफन फ्लेमिंग, देखें पूरी लिस्ट
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के 5वें विदेशी कोच बने स्टीफन फ्लेमिंग, देखें पूरी लिस्ट
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग को इंग्लैंड को नया टेस्ट कोच बनाया गया है। आइए जानते हैं इंग्लैंड के सभी विदेशी कोचों के बारे में...
Published : Jul 30, 2026 05:57 pm IST, Updated : Jul 30, 2026 05:57 pm IST
1/6Image Source : AFP
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग को इंग्लैंड को नया टेस्ट कोच बनाया गया है। आइए जानते हैं इंग्लैंड के सभी विदेशी कोचों के बारे में...
2/6Image Source : AFP
डंकन फ्लेचर इंग्लैंड क्रिकेट टीम का कोच बनने वाले पहले विदेशी थे। जिम्बाब्वे के डंकन फ्लेचर साल 1999 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के तीनों फॉर्मेट के कोच बने थे। वह 2007 तक इंग्लिश टीम के साथ रहे।
3/6Image Source : AFP
जिम्बाब्वे के एंडी फ्लावर इंग्लैंड क्रिकेट टीम का कोच बनने वाले दूसरे विदेशी थे। एंडी फ्लावर 2009 मे इंग्लैंड के कोच बने थे। एंडी 2012 तक इंग्लैंड की ODI और T20I टीम के कोच रहे। वहीं, इंग्लैंड की टेस्ट टीम का कोच पद 2014 तक संभाला।
4/6Image Source : AFP
ऑस्ट्रेलिया के ट्रैवर बेलिस ने भी इंग्लैंड क्रिकेट टीम का कोच पद लगभग 4 साल तक संभाला। वह मई 2015 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कोच बने थे। तीनों फॉर्मेट में उन्होंने 2019 तक इंग्लिश टीम को कोचिंग दी।
5/6Image Source : AFP
न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकुलम इंग्लैंड क्रिकेट टीम का कोच बनने वाले चौथे विदेशी कोच हैं। ब्रैंडन मैकुलम ने साल 2022 में 26 मई को इंग्लैंड की टेस्ट टीम का कोच पद संभाला था। सितंबर 2024 में मैकुलम को इंग्लैंड की ODI और T20I टीम की कोचिंग की जिम्मेदारी सौंप दी गई। हालांकि, 12 जुलाई 2026 को मैकुलम को टेस्ट टीम के कोच पद से हटा दिया गया।
6/6Image Source : AFP
स्टीफन फ्लेमिंग इंग्लैंड क्रिकेट टीम का कोच बनने वाले 5वें विदेशी कोच हैं। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने 30 जुलाई को फ्लेमिंग के नाम पर मुहर लगाई। वह इंग्लिश टेस्ट टीम के हेड कोच होंगे। मैकुलम ODI और T20I टीम के कोच बरकरार रहेंगे।