सूर्यकुमार यादव बनाम हारिस रऊफ, ऐसा है इंटरनेशनल क्रिकेट में दोनों के बीच रिकॉर्ड
सूर्यकुमार यादव बनाम हारिस रऊफ, ऐसा है इंटरनेशनल क्रिकेट में दोनों के बीच रिकॉर्ड
सूर्यकुमार यादव की गिनती वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में की जाती है, जिसमें वह कुछ गेंदों में ही मुकाबले का रुख पलटने की क्षमता रखते हैं। हम आपको ऐसे में सूर्या का पाकिस्तानी टीम के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ के खिलाफ कैसा रिकॉर्ड है उसके बारे में बताने जा रहे हैं।
Published : Aug 27, 2025 11:38 pm IST, Updated : Aug 27, 2025 11:38 pm IST
1/6Image Source : Getty
इंटरनेशनल क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव को लेकर बात की जाए तो उन्होंने जबसे टी20 फॉर्मेट में डेब्यू किया है उसके बाद से खुद को मैच विनर खिलाड़ी के तौर पर साबित किया है। ऐसे में सूर्या की तुलना जहां कई दिग्गज खिलाड़ियों के साथ होती रहती है तो वहीं उनका रिकॉर्ड मौजूदा समय के बेहतरीन तेज गेंदबाजों के खिलाफ भी देखा जाता है। ऐसे में हम आपको सूर्यकुमार यादव का पाकिस्तानी टीम के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : Getty
सूर्यकुमार यादव ने अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों ही फॉर्मेट में डेब्यू कर लिया है, जिसमें वह एक टेस्ट, 37 वनडे और 83 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। वहीं हारिस रऊफ को लेकर बात की जाए तो वह एक टेस्ट, 50 वनडे और 87 टी20 मैच अब तक खेल चुके हैं।
3/6Image Source : Getty
इंटरनेशनल क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव का हारिस रऊफ के खिलाफ रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो दोनों का आमना-सामना अब तक सिर्फ 2 पारियों में हुआ है, जिसमें सूर्या ने हारिस की 8 गेंदों का सामना किया है और उसमें उन्होंने कुल 11 रन बनाए हैं।
4/6Image Source : Getty
हारिस रऊफ की गिनती बेहतरीन तेज गेंदबाजों में की जाती है, जिसमें वह खुद को मैच विनर गेंदबाज के तौर पर भी साबित कर चुके हैं। सूर्यकुमार यादव के खिलाफ हारिस रऊफ ने जो 8 गेंदें फेंकी हैं उसमें वह उन्हें 2 बार पवेलियन भेजने में भी कामयाब हुए हैं।
5/6Image Source : Getty
सूर्यकुमार यादव का इंटरनेशनल क्रिकेट में हारिस रऊफ की गेंदबाजी के खिलाफ स्ट्राइक रेट देखा जाए तो वह 137.50 का देखने को मिला है, जिसमें उनका औसत देखा जाए तो वह सिर्फ 5.50 का रहा है। ऐसे में दोनों के बीच आगामी एशिया कप 2025 में होने वाली भिड़ंत का इंतजार सभी फैंस को काफी बेसब्री से होगा।
6/6Image Source : Getty
सूर्यकुमार यादव ने हारिस रऊफ की अब तक 8 गेंदों का सामना इंटरनेशनल क्रिकेट में किया है, जिसमें वह जहां 2 चौके लगाने में कामयाब हुए हैं, तो वहीं एक तीन रन शामिल जबकि पांच गेंदों में सूर्या ने एक भी रन नहीं बनाया है।