सूर्यकुमार यादव बनाम विराट कोहली, 95 T20I मैचों के बाद कैसा था दोनों प्लेयर्स का रिकॉर्ड
सूर्यकुमार यादव बनाम विराट कोहली, 95 T20I मैचों के बाद कैसा था दोनों प्लेयर्स का रिकॉर्ड
विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव दोनों ही प्लेयर्स का रिकॉर्ड टी-20 इंटरनेशनल में काफी अच्छा रहा है। 95 टी-20 मैचों के बाद दोनों प्लेयर्स का रिकॉर्ड कुछ ऐसा था।
Published : Dec 08, 2025 10:53 pm IST, Updated : Dec 08, 2025 10:53 pm IST
1/5Image Source : AP
सूर्यकुमार यादव साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी टी-20 सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। इस सीरीज में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी। इससे पहले खेले गए वनडे सीरीज में टीम इंडिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया था। उस सीरीज में विराट कोहली ने टीम इंडिया का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था। ऐसे में आज हम इन दोनों प्लेयर्स की तुलना करते हुए बताएंगे 95-95 T20I मैचों के बाद उनका रिकॉर्ड कैसा था।
2/5Image Source : AP
सूर्यकुमार यादव ने अभी तक अपने करियर में कुल 95 टी-20 मैच खेले हैं और वहां उन्होंने 89 पारियों में बल्ले से 36.72 के औसत से 2754 रन बनाए हैं। विराट कोहली की बात करें तो वह अपने करियर में 125 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलने में कामयाब रहे थे। 95 मैचों के बाद 87 पारियों में उनके बल्ले से 52.04 के औसत से 3227 रन बनाए थे। रन बनाने के मामले में यहां विराट कोहली का दबदबा देखने को मिल रहा है।
3/5Image Source : AP
सूर्यकुमार यादव ने 95 टी-20 मैचों के करियर के दौरान 4 शतक लगाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 21 अर्धशतकीय पारी भी देखने को मिली थी। वहीं अगर बात करें विराट कोहली की तो उन्होंने 95 टी-20 इंटरनेशनल मैचों के बाद एक भी शतक नहीं लगाया था। हालांकि इस दौरान वह 29 अर्धशतक लगाने में जरूर कामयाब रहे थे। शतक लगाने के मामले में यहां सूर्या आगे हैं।
4/5Image Source : AP
95 टी-20 इंटरनेशनल मैचों के बाद सूर्यकुमार यादव का एक मैच में हाईएस्ट स्कोर 117 रन का है। ये पारी उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ खेली थी। विराट कोहली को लेकर बात की जाए तो 95 टी-20 इंटरनेशनल मैच के बाद उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 94 रन का था। ये पारी कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली थी।
5/5Image Source : AP
95 टी-20 इंटरनेशनल मैचों के बाद सूर्यकुमार यादव 247 चौके लगाने में कामयाब रहे हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 147 छक्के भी देखने को मिले हैं। वहीं अगर विराट कोहली की बात करें तो उन्होंने 95 टी-20 मैचों के बाद 290 छक्के लगाए थे। इस दौरान उन्होंने 91 छक्के भी लगाए थे।