T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज, रोहित शर्मा और विराट कोहली में कितना है अंतर
T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज, रोहित शर्मा और विराट कोहली में कितना है अंतर
टी20 इंटरनेशनल से अब रोहित और विराट कोहली रिटायरमेंट का ऐलान कर चुके हैं। वे टेस्ट भी छोड़ चुके हैं और अब केवल वनडे खेल रहे हैं। टी20 इंटरनेशनल में रोहित और विराट के बीच रनों का कितना अंतर है, ये बात आपको जाननी चाहिए। हालांकि फर्क है, वो अब हमेशा के लिए बना रहेगा।
Published : May 06, 2026 02:29 pm IST, Updated : May 06, 2026 02:29 pm IST
1/6Image Source : getty
टी20 इंटरनेशनल से अब रोहित और विराट कोहली रिटायरमेंट का ऐलान कर चुके हैं। वे टेस्ट भी छोड़ चुके हैं और अब केवल वनडे खेल रहे हैं। टी20 इंटरनेशनल में रोहित और विराट के बीच रनों का कितना अंतर है, ये बात आपको जाननी चाहिए। हालांकि फर्क है, वो अब हमेशा के लिए बना रहेगा। यहां आपको टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनान वाले भारतीय बल्लेबाजों के बारे में भी हम बताएंगे।
2/6Image Source : ap
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं। उन्होंने साल 2007 में डेब्यू किया था और साल 2024 का टी20 विश्व कप जीतकर इससे संन्यास लिया। रोहित ने इस दौरान 159 मुकाबले खेलकर 4231 रन बनाने का काम किया है। रोहित के नाम 5 शतक और 32 अर्धशतक हैं।
3/6Image Source : ap
विराट कोहली यहां दूसरे नंबर पर आते हैं। कोहली ने टी20 इंटरनेशनल में साल 2010 में डेब्यू किया था, यानी रोहित से करीब तीन साल बाद वे इस फॉर्मेट में आए। तब से लेकर 2024 तक वे भी खेलते रहे और रोहित की ही तरह टी20 विश्व कप जीतकर रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। इस दौरान कोहली ने 125 मुकाबले खेलकर 4188 रन बनाए। यानी कोहली रनों के मामले में रोहित से केवल 43 रन ही पीछे हैं।
4/6Image Source : ap
सूर्यकुमार यादव इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। सूर्या ने साल 2021 में टी20 इंटनेशनल में अपना डेब्यू किया था। तब से लेकर अब तक वे 113 मुकाबले खेलकर चुके हैं और उनके नाम 3172 रन हैं। उन्होंने इस फॉर्मेट में चार शतक और 25 अर्धशतक लगाए हैं। सूर्या की कप्तानी में ही टीम इंडिया ने साल 20226 का टी20 विश्व कप जीता था।
5/6Image Source : ap
हार्दिक पांड्या की बात की जाए तो वे इस लिस्ट में नंबर 4 पर आते हैं। हार्दिक ने साल 2016 में टी20 इंटरनेशनल में अपना डेब्यू किया था। तब से लेकर अब तक वे 138 मैच खेलकर 2288 रन बना चुके हैं। उन्होंने 9 अर्धशतक लगाए हैं। उनकी भूमिका भारत के लिए मैच फिनिश करने की होती है और जरूरत पड़ने पर वे विकेट भी निकाल कर देते हैं।
6/6Image Source : ap
केएल राहुल इस लिस्ट में नंबर 5 पर आते हैं। राहुल ने साल 2016 में अपना टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया था। तब से लेकर अब तक वे 72 मैच खेलकर 2265 रन बना चुके हैं। राहुल ने दो शतक और 22 अर्धशतक लगाए हैं। हालांकि साल 2022 के बाद से अब तक वे भारत की टी20 टीम से बाहर चल रहे हैं।