आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टीमें, RCB नंबर 3 पर
आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टीमें, RCB नंबर 3 पर
आईपीएल ऑक्शन करीब है। इस बार 24 और 25 नवंबर को खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी। इसी के बाद तय होगा कि कौन सी टीम कितनी मजबूत है और कितनी कमजोर। आईपीएल जीतने की आधी राह इसी ऑक्शन से तय हो जाती है। हालांकि कुछ टीमें अच्छी होने के बाद भी आईपीएल में ज्यादा कुछ नहीं कर पातीं।
Published : Nov 21, 2024 06:04 pm IST, Updated : Nov 21, 2024 06:04 pm IST
1/6Image Source : pti
आईपीएल ऑक्शन करीब है। इस बार 24 और 25 नवंबर को खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी। इसी के बाद तय होगा कि कौन सी टीम कितनी मजबूत है और कितनी कमजोर। आईपीएल जीतने की आधी राह इसी ऑक्शन से तय हो जाती है। हालांकि कुछ टीमें अच्छी होने के बाद भी आईपीएल में ज्यादा कुछ नहीं कर पातीं। चलिए आपको बताते है कि आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टीम कौन सी है। अगर आपको लगता है कि ये आरसीबी है तो गलत है। आरसीबी तीसरे नंबर पर है।
2/6Image Source : pti
आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टीम दिल्ली कैपिटल्स है। टीम ने साल 2008 से लेकर 2024 तक कुल 252 मुकाबले खेले हैं और इस दौरान 112 मैचों में उसे जीत मिली है, वहीं 134 मैच टीम हारी है। शायद यही वजह है कि टीम अभी एक भी बार इस टूर्नामेंट का खिताब नहीं जीत पाई है।
3/6Image Source : pti
पंजाब किंग्स की टीम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आती है। टीम ने साल 2008 से लेकर 2024 तक कुल 246 मुकाबले खेले हैं और इस दौरान टीम ने केवल 109 मैच ही जीते हैं और 133 में उसे हार का मुंह देखना पड़ा है। ये भी ऐसी टीम है, जो अभी तक कभी इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब अपने नाम नहीं कर पाई है।
4/6Image Source : pti
हमने आपको पहले ही बताया कि आरसीबी इस लिस्ट में नंबर 3 पर है। तो उसकी भी कहानी जान लीजिए। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अब तक आईपीएल में 256 मुकाबले खेलकर 121 जीते हैं और उसे 128 में हार का मुंह देखना पड़ा है। आरसीबी भी साल 2008 से ही आईपीएल खेल रही है, लेकिन अब तक कभी भी ट्रॉफी नहीं जीत पाई है।
5/6Image Source : pti
कोलकाता नाइट राइडर्स यानी केकेआर का भी नाम इस लिस्ट में आता है। टीम ने अब तक आईपीएल में 252 मैच खेले हैं और उसमें से 130 में उसे जीत मिली है, वहीं टीम 117 मुकाबले हारी भी है। केकेआर ने अब तक तीन आईपीएल खिताब जीते हैं और इस वक्त यानी मौजूद चैंपियन भी यही टीम है।
6/6Image Source : pti
मुंबई इंडियंस का नाम इस लिस्ट में देखकर शायद आप चौंक गए होंगे। क्योंकि इसे चैंपियन टीम माना जाता है। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में अब तक 261 मैच खेलकर उसमें से 142 जीते हैं और 115 में उसे हार मिली है। पिछले कुछ सीजन टीम के लिए अच्छे नहीं गए हैं। यही वजह है कि टीम इस लिस्ट में नंबर 5 पर पहुंच गई है।