टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली टीमें, टीम इंडिया इस नंबर पर
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली टीमें, टीम इंडिया इस नंबर पर
एशिया कप 2025 में भारतीय टीम के लिए ओमान के खिलाफ होने वाला मुकाबला काफी खास रहेगा, जिसमें ये टीम इंडिया का अब तक का 250 मैच होगा, जिसमें इस आंकड़े तक पहुंचने वाली दूसरी टीम होगी।
Published : Sep 19, 2025 02:43 pm IST, Updated : Sep 19, 2025 02:43 pm IST
1/6Image Source : AP
टी20 इंटरनेशनल की शुरुआत होने के बाद से इसे फैंस ने काफी पसंद किया है। इस फॉर्मेट को बल्लेबाजों के मुफीद माना गया जिसमें गेंदबाजों के लिए खुद को बचाना आसान काम नहीं था। वहीं मौजूदा समय में देखा जाए तो अब टी20 इंटरनेशनल में टीमें 200 से अधिक रन बनाने के बाद भी खुद की जीत को सुनिश्चित नहीं मान सकती हैं। हम आपको टी20 इंटरनेशनल में अभी तक सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली टॉप-5 टीमों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें पहले दो स्थान पर एशियाई टीमों का कब्जा है।
2/6Image Source : AP
पाकिस्तान जिन्होंने साल 2009 में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को अपने नाम किया था, अभी वह इस टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मैच खेलने के मामले में पहली पोजीशन पर काबिज हैं। पाकिस्तान की टीम ने अब तक कुल 275 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 158 मैचों में जहां जीत हासिल की है तो वहीं 110 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा, इसके अलावा 7 मैचों का कोई परिणाम नहीं निकल सका।
3/6Image Source : AP
भारतीय टीम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर काबिज है, जिसमें टीम इंडिया ने अब तक कुल 249 मैच खेले हैं और उसमें से 171 मैचों को जहां जीतने में कामयाब रही तो वहीं 71 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा 6 मैचों का परिणाम नहीं निकला। टीम इंडिया अब तक 2 बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को अपने नाम कर चुकी है, जिसमें उन्होंने साल 2007 और 2024 में ये कारनामा किया था।
4/6Image Source : AP
न्यूजीलैंड की टीम का भी टी20 इंटरनेशनल में अब तक काफी शानदार रिकॉर्ड देखने को मिला है, जिसमें कीवी टीम सबसे ज्यादा मैचों को खेलने मामले में अभी तीसरे नंबर पर काबिज है। न्यूजीलैंड ने अब तक कुल 235 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं और उसमें से उन्होंने 125 मैचों में जहां जीत हासिल की है तो वहीं 102 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है, इसके अलावा 7 मैचों का कोई परिणाम नहीं निकल सका।
5/6Image Source : AP
टी20 फॉर्मेट आने के बाद इसे वेस्टइंडीज में सबसे ज्यादा पसंद किया गया था, जिसमें वहां से एक से एक शानदार खिलाड़ी भी देखने को मिले। विंडीज टीम ने 2 बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को भी अपने नाम किया है। वहीं अब तक विंडीज टीम ने कुल 228 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 97 मैचों को जहां अपने नाम किया है तो वहीं उन्हें 120 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।
6/6Image Source : AP
श्रीलंका की टीम टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मैचों को खेलने के मामले में अभी पांचवें नंबर पर हैं, जिसमें उन्होंने कुल 212 मुकाबले खेले हैं। श्रीलंकाई टीम ने जहां इसमें से 98 मैचों में जीत हासिल की है तो वहीं उन्हें 112 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है, इसके अलावा 2 मैचों का कोई भी परिणाम नहीं निकल सका।