एशिया कप के इतिहास में सबसे ज्यादा बार फाइनल मुकाबले हारने वाली टीमें, जानें पहले पर कौन?
एशिया कप के इतिहास में सबसे ज्यादा बार फाइनल मुकाबले हारने वाली टीमें, जानें पहले पर कौन?
एशिया कप के अभी तक कुल 16 एडीसन हो चुके हैं। इस टूर्नामेंट का पहला एडीसन 1984 में खेला गया था। तब राउंड रॉबिन के आधार पर विजेता का फैसला किया था। इस तरह से अभी तक एशिया कप में अभी तक कुल 15 फाइनल मुकाबले हुए हैं।
Published : Aug 26, 2025 01:40 pm IST, Updated : Aug 26, 2025 01:40 pm IST
1/5Image Source : getty
एशिया कप के अभी तक कुल 16 एडीसन हो चुके हैं। इस टूर्नामेंट का पहला एडीसन 1984 में खेला गया था। तब राउंड रॉबिन के आधार पर विजेता का फैसला किया था। इस तरह से अभी तक एशिया कप में अभी तक कुल 15 फाइनल मुकाबले हुए हैं।
2/5Image Source : getty
श्रीलंकाई क्रिकेट टीम सबसे ज्यादा बार एशिया कप के फाइनल हारने वाली टीम है। श्रीलंका ने अब तक कुल 6 फाइनल मुकाबले (1988, 1990/91, 1995, 2000, 2010 और 2023) हारे हैं।
3/5Image Source : getty
भारतीय क्रिकेट टीम ने भी एशिया कप के इतिहास में कुल तीन फाइनल मुकाबले (1997, 2004, 2008) हारे हैं। भारतीय टीम ने एशिया कप का आखिरी मुकाबला साल 2008 में श्रीलंका के खिलाफ हारा था।
4/5Image Source : getty
बांग्लादेश की टीम ने तीन बार एशिया कप का फाइनल मुकाबला (2012, 2016, 2018) हारा है। बांग्लादेश ने एशिया कप का आखिरी मुकाबला साल 2018 में भारत के खिलाफ हारा था।
5/5Image Source : getty
पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने एशिया कप के इतिहास में कुल 3 फाइनल मुकाबले (1986, 2014, 2022) हारे हैं। पाकिस्तान ने एशिया कप का आखिरी फाइनल मुकाबला साल 2022 में हारा था। तब उसे श्रीलंका ने 23 रनों से धूल चटाई थी।