एशिया कप 2025 में हिस्सा लेंगी ये आठ टीमें, तीन तो पहले बन चुकी हैं विजेता
एशिया कप 2025 में हिस्सा लेंगी ये आठ टीमें, तीन तो पहले बन चुकी हैं विजेता
एशिया कप 2025 की मेजबानी भारत को मिली है। लेकिन इसे न्यूट्रल वेन्यू पर खेला जा रहा है। इसी वजह से इसे यूएई में आयोजित किया जा रहा है। इसमें कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, यूएई, ओमान और हांग-कांग की टीमें शामिल हैं।
Published : Aug 24, 2025 02:48 pm IST, Updated : Aug 24, 2025 02:48 pm IST
1/9Image Source : getty
एशिया कप 2025 की मेजबानी भारत को मिली है। लेकिन इसे न्यूट्रल वेन्यू पर खेला जा रहा है। इसी वजह से इसे यूएई में आयोजित किया जा रहा है। इसमें कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, यूएई, ओमान और हांग-कांग की टीमें शामिल हैं।
2/9Image Source : getty
एशिया कप 2025 में भारतीय टीम भी हिस्सा लेगी और इसके लिए टीम ने अपने स्क्वाड का ऐलान भी कर दिया है। कप्तानी की जिम्मेदारी सूर्यकुमार यादव को मिली है। भारत ने अभी तक एशिया कप का खिताब 8 बार अपने नाम किया है।
3/9Image Source : getty
पाकिस्तानी टीम भी एशिया कप 2025 में हिस्सा लेगी और वह भी अपने स्क्वाड का ऐलान कर चुकी है। पाकिस्तानी टीम की कमान सलमान अली आगा को मिली है। पाकिस्तान ने अभी तक दो बार एशिया कप का खिताब जीता है।
4/9Image Source : getty
श्रीलंका क्रिकेट ने एशिया कप का खिताब 5 बार जीता है और आगामी टूर्नामेंट में भी श्रीलंकाई टीम हिस्सा लेगी। एशिया कप 2025 के लिए श्रीलंकाई टीम को ग्रुप-बी में रखा गया है।
5/9Image Source : getty
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2025 के लिए कप्तानी की जिम्मेदारी स्पिनर राशिद खान को सौंपी है और आगामी टूर्नामेंट के लिए उसे ग्रुप-बी में रखा गया है।
6/9Image Source : getty
बांग्लादेश क्रिकेट टीम को आगामी एशिया कप के लिए ग्रुप-बी में जगह मिली है। एशिया कप 2025 के लिए बांग्लादेश की टीम का कप्तान लिटन दास को बनाया गया है।
7/9Image Source : getty
ओमान की टीम को एशिया कप 2025 के लिए ग्रुप-ए में जगह मिली है। आगामी टूर्नामेंट के लिए अभी टीम ने स्क्वाड का ऐलान नहीं किया है।
8/9Image Source : getty
हांग-कांग क्रिकेट टीम को एशिया कप 2025 के लिए ग्रुप-बी में जगह मिली है और टीम ने आगामी टूर्नामेंट के लिए अपने स्क्वाड का ऐलान भी कर दिया है। कप्तानी की जिम्मेदारी यासिम मुर्तजा को मिली है और उपकप्तान बाबर हयात को बनाया गया है।
9/9Image Source : getty
यूएई की टीम को एशिया कप 2025 के लिए ग्रुप-ए में जगह मिली है। आगामी टूर्नामेंट के लिए अभी टीम ने स्क्वाड का ऐलान नहीं किया है।