T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली टीमें, जानें किस नंबर पर है भारतीय टीम
T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली टीमें, जानें किस नंबर पर है भारतीय टीम
भारतीय क्रिकेट टीम ने T20I क्रिकेट में 250वां मुकाबला खेल लिया है। वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 250 या उससे ज्यादा मैच खेलने वाली सिर्फ दूसरी टीम बनी है। आइए जानते हैं, T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच किन टीमों ने खेले हैं।
Published : Sep 19, 2025 10:48 pm IST, Updated : Sep 19, 2025 10:48 pm IST
1/6Image Source : ap
भारतीय क्रिकेट टीम ने T20I क्रिकेट में 250वां मुकाबला खेल लिया है। वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 250 या उससे ज्यादा मैच खेलने वाली सिर्फ दूसरी टीम बनी है। आइए जानते हैं, T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच किन टीमों ने खेले हैं।
2/6Image Source : ap
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच पाकिस्तानी टीम ने खेले हैं। पाकिस्तान ने T20I क्रिकेट में कुल 275 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 157 में जीत दर्ज की है और 107 मैच हारे हैं, जबकि चार मैच टाई रहे हैं। वहीं 7 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला है।
3/6Image Source : ap
भारतीय क्रिकेट टीम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने के मामले में दूसरे नंबर पर है। टीम ने अभी तक कुल 250 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 166 में जीत दर्ज की है और 71 में हार का सामना करना पड़ा है।
4/6Image Source : ap
न्यूजीलैंड टीम ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अभी तक कुल 235 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 123 में जीत दर्ज की है और 95 में हार का सामना करना पड़ा है।
5/6Image Source : ap
वेस्टइंडीज की टीम T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने के मामले में चौथे नंबर पर मौजूद है। टीम ने अभी तक कुल 228 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 95 में जीत दर्ज की है और 119 में हार का सामना करना पड़ा है।
6/6Image Source : ap
श्रीलंका क्रिकेट टीम T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने के मामले में पांचवें नंबर पर मौजूद है। श्रीलंकाई टीम ने अभी तक T20I क्रिकेट में कुल 212 मुकाबले खेल हैं, जिसमें से 96 में जीत दर्ज की है।