T20 World Cup का खिताब जीतने वाली सभी टीमें, भारतीय टीम जीत चुकी दो बार
T20 World Cup का खिताब जीतने वाली सभी टीमें, भारतीय टीम जीत चुकी दो बार
टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत साल 2007 में हुई थी और तब से लेकर अब तक कुल 9 एडिशन हो चुके हैं। इसमें भारत, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीमों ने दो-दो बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की है। इसके अलावा पाकिस्तान, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया ने एक-एक बार खिताब जीता था।
Published : Jan 09, 2026 10:13 pm IST, Updated : Jan 09, 2026 10:13 pm IST
1/7Image Source : ap
टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत साल 2007 में हुई थी और तब से लेकर अब तक कुल 9 एडिशन हो चुके हैं। इसमें भारत, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीमों ने दो-दो बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की है। इसके अलावा पाकिस्तान, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया ने एक-एक बार खिताब जीता था।
2/7Image Source : ap
भारतीय टीम ने अभी तक दो बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। एक बार महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में साल 2007 में और एक बार रोहित शर्मा की अगुवाई में टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब अपने नाम किया था।
3/7Image Source : ap
वेस्टइंडीज की टीम ने डैरेन सैमी की कप्तानी में दो बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीती है। एक बार साल 2012 में और एक बार साल 2016 में। टी20 वर्ल्ड कप 2012 के फाइनल में वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को हराया था। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2016 के फाइनल में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को शिकस्त दी थी।
4/7Image Source : ap
इंग्लैंड ने भी दो बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है। Paul Collingwood की कप्तानी में इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2010 का खिताब जीता था। इसके बाद उसने जोस बटलर की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप 2022 का खिताब पाकिस्तान को हराकर अपने नाम किया था।
5/7Image Source : ap
पाकिस्तान ने युनूस खान की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप 2009 का खिताब अपने नाम किया था। तब फाइनल में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराया था। तब शाहीन अफरीदी ने फाइनल में 54 रनों की पारी खेली थी और प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता था।
6/7Image Source : ap
टी20 वर्ल्ड कप 2014 का खिताब श्रीलंकाई टीम ने भारत को 6 विकेट से हराकर जीता था। तब फाइनल में श्रीलंकाई टीम के लिए कुमार संगकारा ने दमदार 52 रनों की पारी खेली थी।
7/7Image Source : ap
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2021 का खिताब न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराकर जीता था। तब फाइनल में ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए मिचेल मार्श ने शानदार 77 रनों की पारी खेली थी।