17 सीजन हो चुके हैं पूरे, लेकिन IPL के इतिहास में सिर्फ 7 टीमें ही जीत पाईं खिताब
17 सीजन हो चुके हैं पूरे, लेकिन IPL के इतिहास में सिर्फ 7 टीमें ही जीत पाईं खिताब
आईपीएल दुनिया की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली क्रिकेट लीग और यहां खेलकर कई स्टार क्रिकेटर्स ने अपना करियर बनाया है। अब आईपीएल के 17 सीजन पूरे हो चुके हैं और अब 18वां सीजन 22 मार्च से शुरू होने जा रहा है। जिसका फैंस को ब्रेसब्री से इंतजार है।
Published : Mar 16, 2025 01:59 pm IST, Updated : Mar 16, 2025 01:59 pm IST
1/8Image Source : srh twitter/getty
आईपीएल दुनिया की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली क्रिकेट लीग और यहां खेलकर कई स्टार क्रिकेटर्स ने अपना करियर बनाया है। अब आईपीएल के 17 सीजन पूरे हो चुके हैं और अब 18वां सीजन 22 मार्च से शुरू होने जा रहा है। जिसका फैंस को ब्रेसब्री से इंतजार है। CSK, KKR, सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस, डेक्कन चार्जर्स, गुजरात टाइटंस, राजस्थान रॉयल्स की टीमें ही खिताब जीत पाई हैं। इनके अलावा बाकी टीमें खिताब नहीं जीत पाई हैं।
2/8Image Source : getty
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम साल 2008 से ही आईपीएल में हिस्सा ले रही है। टीम ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में पांच बार (2010, 2011, 2018, 2021, 2023) आईपीएल का खिताब जीता है। टीम का अपना एक अलग फैन बेस है। इस समय रुतुराज गायकवाड़ चेन्नई के मौजूदा कप्तान हैं।
3/8Image Source : getty
मुंबई इंडियंस की सबसे फ्रेंचाइजियों में से एक है। टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में पांच बार (2013, 2015, 2017, 2019, 2020) आईपीएल का खिताब जीता है। इस समय हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस के मौजूदा कप्तान हैं।
4/8Image Source : getty
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने तीन बार (2012, 2014, 2024) आईपीएल का खिताब जीता है। दो बार गौतम गंभीर की कप्तानी में और एक बार युवा श्रेयस अय्यर की कप्तानी में। आईपीएल 2025 के लिए अजिंक्य रहाणे केकेआर के मौजूदा कप्तान हैं।
5/8Image Source : getty
राजस्थान रॉयल्स की टीम साल 2008 से ही आईपीएल में हिस्सा ले रही है, लेकिन अभी तक सिर्फ एक बार ही खिताब जीत पाई है। राजस्थान की टीम ने शेन वॉर्न की अगुवाई में आईपीएल 2008 का खिताब जीता था।
6/8Image Source : getty
गुजरात टाइटंस ने अभी तक एक बार ही आईपीएल का खिताब जीता है। गुजरात ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी में आईपीएल 2022 का खिताब राजस्थान रॉयल्स को हराकर अपने नाम किया था।
7/8Image Source : srh twitter
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने आईपीएल 2016 का खिताब डेविड वॉर्नर की अगुवाई में जीता था। तब SRH की टीम ने फाइनल में आरसीबी को शिकस्त दी थी।
8/8Image Source : getty
डेक्कन चार्जर्स की टीम ने आईपीएल 2009 का खिताब एडम गिलक्रिस्ट की कप्तानी में जीता था। तब डेक्कन चार्जर्स की टीम ने फाइनल में आरसीबी को हराया था।