Published : Sep 13, 2026 10:12 am IST, Updated : Sep 13, 2026 10:12 am IST
1/6Image Source : AFP
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सचिन तेंदुलकर कई सालों तक सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज रहे। हाल ही में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने सचिन का कीर्तिमान ध्वस्त किया। आइए जानते हैं टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाजों के बारे में...
2/6Image Source : AFP
टेस्ट क्रिकेट में में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 5वें स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग 5वें पायदान पर हैं। रिकी पोंटिंग ने 168 टेस्ट मैचों की 287 पारियों में 62 अर्धशतक जड़ने का कमाल किया था।
3/6Image Source : AFP
टेस्ट क्रिकेट में में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाजों में चौथे नंबर पर संयुक्त रुप से 2 खिलाड़ी हैं। भारत के दिग्गज खिलाड़ी राहुल द्रविड़ और ऑस्ट्रेलिया के एलन बॉर्डर दोनों ने टेस्ट में 63-63 अर्धशतक जड़े हैं। एलन ने 156 टेस्ट मैचों की 265 पारियों में ये कारनामा किया था। वहीं, राहुल द्रविड़ ने 164 टेस्ट मैचों की 286 पारियों में ये कमाल किया।
4/6Image Source : AFP
वेस्टइंडीज के दिग्गज शिवनारायण चंद्रपॉल इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं। शिवनारायण चंद्रपॉल ने अपने टेस्ट करियर में कुल 164 टेस्ट मैच खेले, जिसकी 280 पारियों में 66 बार अर्धशतक जड़ने का बड़ा कारनामा किया।
5/6Image Source : AFP
भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के नाम कई सालों तक टेस्ट क्रिकेट में में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज रहे। सचिन ने टेस्ट क्रिकेट में 200 मैचों की 329 पारियों में 68 अर्धशतक जड़े। अब सचिन का ये रिकॉर्ड इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने तोड़ दिया है।
6/6Image Source : AFP
जो रूट अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में शानदार अर्धशतक जड़ा। ये उनके करियर का 69वां अर्धशतक है।