कोरोनावायरस के कहर की वजह से आईपीएल 2020 अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया है, लेकिन अभी भी इस रंगारंग लीग के रिकॉर्ड खूब सुर्खियां बटौरते हैं। आज हम आपको आीपीएल के 5 बड़े रिकॉर्ड्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
आईपीएल में सबसे अधिक रन
आईपीएल में सबसे अधिक रन भारतीय कप्तान विराट कोहली के नाम है। कोहली ने 177 मैचों में 131 के स्ट्राइक रेट के साथ 5412 रन बनाए हैं। कोहली के पीछ सुरेश रैना है जिनके नाम 5368 रन है।
आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के
आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड किंग्स इलेवन पंजाब के सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम है। गेल ने आईपीएल में 326 छक्के लगाए हैं। गेल के पीछे एबी डी विलियर्स है जिनके नाम 212 छक्के हैं।
आईपीएल का सर्वश्रेष्ठ स्कोर
यह रिकॉर्ड भी क्रिस गेल के नाम है। गेल ने साल 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ आरसीबी से खेलते हुए 175 रनों की नाबाद पारी खेली थी। पिछले 7 सालों में यह रिकॉर्ड कोई नहीं तोड़ पाया है।
सबसे अधिक स्ट्राइक रेट
आईपीएल में सबसे अधिक स्ट्राइकरेट का रिकॉर्ड केकेआर के आंद्रे रसेल के नाम है। रसेल आईपीएल में 186 से अधिक के स्ट्राइकरेट से रन बनाते हैं। उनके बाद सुनील नरेन का नाम आता है जिनका आईपीएल में स्ट्राइकरेट 168 का है।
आईपीएल में सबसे अधिक चौके
आईपीएल में सबसे अधिक चौके लगाने का रिकॉर्ड दिल्ली के शिखर धवन के नाम है। धवन आईपीएल में 524 चौके लगा चुके हैं। धवन के बाद दूसरे स्थान पर रैना है जिनके नाम 493 चौके हैं।