इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां सीजन कोरोना वायरस महामारी के कारण अनिश्चित समय के लिए स्थगित कर दिया गया है। हालांकि लॉकडाउन में मिली ढील के बाद यह अनुमान लगाया जा रहा है कि साल के आखिर में इस रंगारंग टी-20 लीग की शुरुआत हो सकती है।
आईपीएल में फैंस को चौके और छक्के की बरसात देखने को मिलती है। बल्लेबाज इस दौरान कुछ अपने ताबड़तोड़ प्रदर्शन से कुछ ऐसा कर जाते हैं कि वह रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो जाता है। ऐसा ही एक रिकॉर्ड है इस लीग में अबतक सबसे अधिक छक्के लगाने का। आइए जानते हैं आईपीएल में तीन ऐसे खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने सबसे अधिक बार गेंद को स्टेडियम में पहुंचाने का कारनामा किया है।
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी। धोनी आईपीएल में अबतक कुल 190 मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 4432 रन बनाए हैं जिसमें उन्होंने 209 छक्के लगाए हैं।
वहीं इस मामले में दूसरे पाएदान पर हैं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलने वाले एबी डिविलियर्स का। डिविलियर्स आईपीएल में 154 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 4395 रन बनाए हैं और इस दौरान उन्होंने 212 बार गेंद को स्टेडियम में पहुंचाने का कारनामा किया है।
वहीं पहले स्थान पर काबिज हैं युनिवर्स बॉस कहे जाने वाले वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल। गेल इस समय में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के साथ जुड़े हुए हैं। गेल इस लीग में अबतक कुल 125 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 4484 रन बनाए। इस दौरान गेल ने कुल 326 बार गेंद को स्टेडियम के अंदर पहुंचाया है।