तिलक वर्मा बनाम श्रेयस अय्यर, 40 T20I मैचों के बाद कैसा है दोनों प्लेयर का रिकॉर्ड
तिलक वर्मा बनाम श्रेयस अय्यर, 40 T20I मैचों के बाद कैसा है दोनों प्लेयर का रिकॉर्ड
तिलक वर्मा और श्रेयस अय्यर भारत की टी20 टीम का हिस्सा हैं, लेकिन चोट की वजह से तिलक वर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज में नहीं खेल पाएंगे।
Published : Jan 17, 2026 10:42 am IST, Updated : Jan 17, 2026 10:42 am IST
1/5Image Source : PTI
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 इंटरनेशनल सीरीज की शुरुआत 21 जनवरी से होने वाली है। इस सीरीज की शुरुआत से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। दरअसल टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा चोटिल होने की वजह से इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह अब श्रेयस अय्यर को टीम में शामिल किया गया है। अब हम आपको बताएंगे कि श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा का 40-40 T20I मैचों के बाद दोनों प्लेयर्स का रिकॉर्ड कैसा था।
2/5Image Source : PTI
तिलक वर्मा ने अभी तक अपने वनडे करियर में 40 T20I मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 49.29 के औसत से 1183 रन बनाए हैं। वहीं श्रेयस अय्यर को लेकर बात की जाए तो उन्होंने अपने करियर में अभी तक 51 T20I मैच खेले हैं और वहां उन्होंने 40 मैचों के बाद 36 पारियों में 34.73 के औसत से 903 रन बनाए थे। रन बनाने के मामले में यहां तिलक वर्मा काफी आगे हैं।
3/5Image Source : PTI
तिलक वर्मा ने अपने 40 T20I मैचों के करियर के दौरान अभी तक 2 शतक लगाने में कामयाब रहे हैं। इसके साथ ही उनके बल्ले से 6 अर्धशतकीय पारी देखने को मिली है। वहीं श्रेयस अय्यर की बात करें तो वह 40 T20I मैचों के बाद सिर्फ 6 अर्धशतकीय पारी खेल पाए हैं। वहीं इस दौरान वह एक भी शतक नहीं लगा पाए हैं। यहां भी तिलक का दबदबा देखने को मिली है।
4/5Image Source : PTI
तिलक वर्मा का 40 T20I मैचों के बाद एक मैच में हाईएस्ट स्कोर नाबाद 120 रन का रहा है। ये पारी उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछले साल खेली थी। वहीं श्रेयस अय्यर की बात करें तो 40 T20I मैचों के बाद एक मैच में उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 74 रन का था। ये पारी अय्यर ने श्रीलंका के खिलाफ खेली थी।
5/5Image Source : PTI
तिलक वर्मा का स्ट्राइक रेट 40 T20I मैचों के बाद 144.09 का रहा है। इस दौरान उन्होंने 91 चौके और 61 छक्के लगाए थे। वहीं श्रेयस अय्यर को लेकर बात करें तो 40 T20I मैचों के बाद उनका स्ट्राइक रेट 139.56 का रहा है और इस दौरान वह 74 चौके और 36 छक्के लगाने में कामयाब रहे हैं।