वनडे में सबसे तेज 7000 रन बनाने वाले बल्लेबाज, टॉप-5 सिर्फ एक भारतीय
वनडे में सबसे तेज 7000 रन बनाने वाले बल्लेबाज, टॉप-5 सिर्फ एक भारतीय
वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 7000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो वहां साउथ अफ्रीका के क्रिकेटर का नाम सबसे ऊपर है। वहीं तीसरे नंबर पर टीम इंडिया के क्रिकेटर का नाम है।
Published : Aug 27, 2025 02:20 pm IST, Updated : Aug 27, 2025 02:20 pm IST
1/5Image Source : Getty
वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 7000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो वहां हाशिम आमला का नाम सबसे ऊपर है। उन्होंने 150 पारियों में वनडे में 7000 रन पूरे किए थे। उन्होंने ये उपलब्धि 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ हासिल की थी। आमला का वनडे डेब्यू 2008 में हुआ था।
2/5Image Source : Getty
न्यूजीलैंड के केन विलियमसन के नाम वनडे क्रिकेट में दूसरा सबसे तेज 7000 रन बनाने का रिकॉर्ड है। विलियमसन ने अपना वनडे डेब्यू 2010 में किया था और उन्होंने ये उपलब्धि साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2025 में हासिल की थी। 7000 रन तक पहुंचने के लिए विलियमसन ने 159 पारियां ली थी।
3/5Image Source : Getty
भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 7000 रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं। विराट ने अपना वनडे डेब्यू साल 2008 में किया था और उन्होंने 161 पारियों में 7000 रन पूरे किए थे। उन्होंने ये उपलब्धि 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हासिल की थी।
4/5Image Source : Getty
साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स जिन्हें मिस्टर 360 डिग्री के नाम से जाना जाता है, उन्होंने 166 वनडे पारियों में 7000 रन पूरे किए थे। डिविलियर्स का वनडे डेब्यू 2005 में हुआ था और उन्होंने ये उपलब्धि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2014 में हासिल की थी।
5/5Image Source : Getty
इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। रूट का वनडे डेब्यू साल 2013 में हुआ था और उन्होंने 168 पारियों में 7000 रन बनाए थे। उन्होंने ये कारनामा वेस्टइंडीज के खिलाफ 2025 में किया था।