टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, ये गेंदबाज पहुंच सकता है नंबर 3 पर
टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, ये गेंदबाज पहुंच सकता है नंबर 3 पर
टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट की बात करें तो वहां अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान का नाम टॉप पर है। उन्होंने इस फॉर्मेट में 173 विकेट लिए हैं।
Published : Sep 22, 2025 08:03 pm IST, Updated : Sep 22, 2025 08:03 pm IST
1/5Image Source : PTI
टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अफगानिस्तान के दिग्गज स्पिनर राशिद खान के नाम है। उन्होंने इस फॉर्मेट में अब तक 103 मैचों में 173 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनका औसत 13.93 और इकॉनमी रेट 6.12 का रहा है। राशिद खान का टी-20 इंटरनेशनल में बेस्ट प्रदर्शन 5 रन देकर 3 विकेट का रहा है। राशिद एशिया कप 2025 में अफगानिस्तान के कप्तान थे।
2/5Image Source : Getty/File Images
न्यूजीलैंड के टिम साउदी 126 मैचों में 164 विकेट लेकर लिस्ट में दूसरे नंबर पर मौजूद हैं। साउदी का टी-20 में 22.38 की औसत और 8.00 का इकॉनमी रेट रहा है। इस फॉर्मेट में राशिद का प्रदर्शन 18 रन देकर 5 विकेट का रहा है। वह इस फॉर्मेट में दो बार चार विकेट हॉल लेने में कामयाब रहे थे।
3/5Image Source : PTI
न्यूजीलैंड के स्पिनर ईश सोढ़ी इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। सोढ़ी ने 126 मैचों में 22.52 के औसत और 7.95 की इकॉनमी रेट से 150 विकेट लिए हैं। उनकी गिनती वर्ल्ड के सबसे बेहतरीन स्पिनर्स में होती है। सोढ़ी टी-20 इंटरनेशनल में चार बार चार विकेट हॉल लेने में कामयाब रहे हैं।
4/5Image Source : PTI
सोढ़ी के बाद बांग्लादेश के शाकिब अल हसन और मुस्तफिजुर रहमान का नाम है। दोनों गेंदबाजों ने टी-20 इंटरनेशनल में 149 विकेट चटकाए हैं। ऐसे में मुस्तफिजुर रहमान भारत के खिलाफ मैच में दो विकेट लेकर ईश सोढ़ी से आगे निकल सकते हैं। उनके पास अगले मैच में तीसरे नंबर पर पहुंचने का मौका होगा। मुस्तफिजुर रहमान ने 117 मैचों में 149 विकेट लिए हैं।
5/5Image Source : PTI
इंग्लैंड के आदिल रशीद सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पांचवें नंबर पर हैं। रशीद ने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 131 मैचों में 141 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनका औसत 24.38 और इकॉनमी रेट 7.48 का रहा है। आदिल रशीद इस फॉर्मेट में अब तक 3 बार चार विकेट हॉल ले चुके हैं।