1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. स्पोर्ट्स
  4. T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज टॉप-5 बल्लेबाज, पोलार्ड फिर बने नंबर 1

T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज टॉप-5 बल्लेबाज, पोलार्ड फिर बने नंबर 1

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो वहां टॉप पर वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज कायरन पोलार्ड का नाम है। दूसरे नंबर पर जोस बटलर हैं।

Written By: Hitesh Jha
Published : Aug 29, 2026 11:56 am IST,  Updated : Aug 29, 2026 11:56 am IST
T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड एक बार फिर कायरन पोलार्ड के नाम हो गया है। पोलार्ड ने टी20 में अब तक 749 मैच खेले हैं और वहां उन्होंने 31.81 के औसत से 14921 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में वह 71 अर्धशतक ठोक चुके हैं और साथ ही में वह दो शतक भी लगाने में कामयाब रहे हैं। इस दौराम उनका स्ट्राइक रेट 151.23 और हाईएस्ट स्कोर 104 रन का रहा है।
1/5 Image Source : PTI

कायरन पोलार्ड के बाद इस लिस्ट में इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जोस बटलर का नाम है। बटलर ने टी20 क्रिकेट में अभी तक 526 मैच खेले हैं और वहां उन्होंने 14890 रन बनाए हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने पोलार्ड को पीछे छोड़कर नंबर 1 की कुर्सी हासिल की थी, लेकिन अब पोलार्ड फिर से टॉप पर पहुंच गए हैं। बटलर ने इस दौरान 9 शतक और 106 अर्धशतक लगाए हैं।
2/5 Image Source : AP

क्रिस गेल टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 463 मैचों की 455 पारियों में 36.22 के औसत से 14562 रन बनाए हैं। अपने करियर में वह इस फॉर्मेट में वह 22 शतक ठोक चुके हैं और साथ ही में 88 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे हैं। इस फॉर्मेट में उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 175 रन का है।
3/5 Image Source : AP

इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स सबसे ज्यादा टी20 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने 531 मैच खेले हैं और इस दौरान 526 पारियों में 29.81 के औसत से 14489 रन बनाने में कामयाब रहे हैं। टी20 क्रिकेट में 7 शतक और 92 अर्धशतक ठोक चुके हैं। उनका हाईएस्ट स्कोर 119 रन का रहा है।
4/5 Image Source : AP

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज डेविड वॉर्नर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले इस लिस्ट में नंबर पांच पर हैं। उन्होंने टी20 क्रिकेट में अभी तक 439 मैचों की 438 पारियों में 37.29 के औसत से 14284 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में वह 10 शतक ठोक चुके हैं। साथ ही में 118 बार अर्धशतक लगा चुके हैं। उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 135 रन का है।
5/5 Image Source : PTI

Advertisement