Published : Sep 02, 2025 01:59 pm IST, Updated : Sep 02, 2025 02:54 pm IST
1/5Image Source : AP
9 सितंबर से एशिया कप 2025 की शुरुआत होने वाली है। इस टूर्नामेंट से पहले आज हम आपको बताएंगे कि टी-20 एशिया कप में अब तक किस टीम ने हाईएस्ट स्कोर बनाया है। इस टूर्नामेंट में अब तक भारत ही एकमात्र ऐसी टीम है जिसने 200 से ज्यादा स्कोर बनाया है। भारत ने एक बार ये कारनामा किया है। टीम इंडिया ने एशिया कप 2022 में अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में 2 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए थे। यही इस टूर्नामेंट का हाईएस्ट स्कोर है। इस मैच में टीम इंडिया ने 101 रनों से आसान जीत दर्ज की थी।
2/5Image Source : AP
पाकिस्तान की टीम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। 2022 टी-20 एशिया कप में पाकिस्तान की टीम हांगकांग के खिलाफ मैच में 2 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाने में कामयाब रही थी। इस मैच को पाकिस्तान ने 155 रनों से जीता था।
3/5Image Source : AP
लिस्ट में तीसरे नंबर पर एक बार फिर टीम इंडिया का नाम है। टीम इंडिया ने 2022 टी-20 एशिया कप में हांगकांग के खिलाफ मैच में 2 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए थे। यह इस टूर्नामेंट का तीसरा हाईएस्ट स्कोर है। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने 40 रनों से जीत दर्ज की थी।
4/5Image Source : AP
इस टूर्नामेंट में चौथा हाईएस्ट स्कोर बनाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम है। श्रीलंका ने 2022 टी-20 एशिया कप बांग्लादेश के खिलाफ मैच में 19.2 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए थे। इस मैच में श्रीलंका की टीम 2 विकेट से जीत दर्ज करने में कामयाब रही। उस रन चेज में श्रीलंका के लिए कुसल मेंडिस ने सबसे ज्यादा 37 गेंदों पर 60 रन बनाए थे।
5/5Image Source : AP
लिस्ट में पांचवें नंबर पर बांग्लादेश की टीम है। श्रीलंका के खिलाफ उसी मैच में बांग्लादेश ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए थे। बांग्लादेश के लिए उस मैच में मेहदी हसन मिराज ने 38, अफीफ हुसैन ने 39 और महमुदुल्लाह ने 27 रनों का योगदान दिया था। श्रीलंका ने इस टारगेट को अंत में हासिल कर लिया था।