पाकिस्तान के खिलाफ T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज, सिर्फ एक ने बनाए हैं 400+ रन
पाकिस्तान के खिलाफ T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज, सिर्फ एक ने बनाए हैं 400+ रन
पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो वहां विराट कोहली का नाम टॉप पर है। दूसरे नंबर पर युवराज सिंह का नाम है।
Published : Sep 12, 2025 07:32 pm IST, Updated : Sep 12, 2025 07:32 pm IST
1/6Image Source : AP
एशिया कप 2025 का सबसे हाई वोल्टेज मुकाबला 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। इस मैच से पहले हम आज बात करेंगे कि पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन किस भारतीय बल्लेबाज ने बनाए हैं। इस लिस्ट में टॉप पर विराट कोहली का नाम है। वहीं टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में युवराज, सिंह गौतम गंभीर जैसे खिलाड़ियों का नाम भी मौजूद है।
2/6Image Source : Getty
पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो वहां विराट कोहली का नाम टॉप पर है। कोहली ने इस टीम के खिलाफ टी-20 में 11 मैचों की 11 पारियों में 492 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से ये सभी रन 70.28 का रहा है। इस दौरान वह पांच अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे हैं। विराट एकमात्र ऐसे भारतीय हैं जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 में 400 से अधिक रन बनाए हैं।
3/6Image Source : AP
दूसरे नंबर पर सिक्सर किंग के नाम से मशहूर युवराज सिंह का नाम है। युवराज ने टी-20 क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ 8 मैचों की 8 पारियों में 25.83 के औसत से 155 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतकीय पारी देखने को मिली है और उनका हाईएस्ट स्कोर 72 रन का रहा है।
4/6Image Source : AP
टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर और मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर का नाम इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। गंभीर ने इस टीम के खिलाफ 5 मैचों की 5 पारियों में 27.80 के औसत से 139 रन बनाए हैं। इस टीम के खिलाफ गंभीर का हाईएस्ट स्कोर 75 रन रहा है। वहीं इस टीम के खिलाफ एक अर्धशतक लगाने में कामयाब हो पाए थे।
5/6Image Source : AP
टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रखने वाले रोहित शर्मा इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। रोहित इस टीम के खिलाफ 12 मैचों की 11 पारियों में 14.11 के औसत से 127 रन बनाए हैं। हालांकि वह इस टीम के खिलाफ एक भी शतक या अर्धशतक नहीं लगा पाए और उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 30 रन का रहा है। उन्होंने ये सभी रन 117.59 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं।
6/6Image Source : AP
भारत के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। पंत ने इस टीम के खिलाफ अब तक 3 मैचों की 3 पारियों में 95 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 31.66 और स्ट्राइक रेट 130.13 का रहा है। पंत भी इस टीम के खिलाफ एक भी शतक या अर्धशतकीय पारी नहीं खेल पाए हैं। वह इस एशिया कप के लिए भारतीय टीम का हिस्सा भी नहीं हैं।