WTC के इतिहास में सबसे ज्यादा 50 प्लस रनों की पारी खेलने वाले टॉप-5 भारतीय खिलाड़ी
WTC के इतिहास में सबसे ज्यादा 50 प्लस रनों की पारी खेलने वाले टॉप-5 भारतीय खिलाड़ी
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में अब तक भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन काफी शानदार देखने को मिला है, जिसमें रवींद्र जडेजा से लेकर कप्तान शुभमन गिल तक का नाम शामिल है।
Published : Aug 08, 2026 11:14 pm IST, Updated : Aug 08, 2026 11:14 pm IST
1/6Image Source : AP
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में भारतीय क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ियों का बल्ले से जलवा देखने को मिला है, जिसमें मौजूदा कप्तान शुभमन गिल के अलावा ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत का नाम भी शामिल है। ऐसे में हम आपको WTC के इतिहास में अब तक सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस रनों की पारी खेलने वाले टॉप-5 भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : AP
भारतीय टीम की तरफ से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस रनों की पारी खेलने के मामले में पहली पोजीशन पर स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा का नाम है। जडेजा का गेंद के साथ बल्ले से भी कमाल देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने WTC के इतिहास में अब तक 48 मैचों में खेलते हुए 73 पारियों में बल्लेबाजी की है और उसमें 42.78 के औसत से 2610 रन बनाने में कामयाब रहे हैं। वहीं रवींद्र जडेजा के बल्ले से इस दौरान 23 फिफ्टी प्लस रनों की पारी देखने को मिली है।
3/6Image Source : AP
टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में पंत ने 40 टेस्ट मैचों में खेलते हुए 71 पारियों में बल्लेबाजी की है और उसमें 41.49 के औसत से 2780 रन बनाए हैं। ऋषभ पंत के बल्ले से इस दौरान 22 फिफ्टी प्लस रनों की पारी देखने को मिली है।
4/6Image Source : AP
यशस्वी जायसवाल इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर काबिज हैं, जिसमें उनका वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में अब तक बल्ले से काफी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। यशस्वी जायसवाल ने 28 टेस्ट मैचों में खेलते हुए 53 पारियों में बल्लेबाजी की है और उसमें वह 49.23 के औसत से 2511 रन बना चुके हैं। यशस्वी जायसवाल अब तक WTC के इतिहास में 20 फिफ्टी प्लस रनों की पारी खेल चुके हैं।
5/6Image Source : AP
शुभमन गिल जिनका बल्ला टेस्ट क्रिकेट में पिछले एक साल में जमकर बोलता हुआ दिखाई दिया है उनका भी बल्ले से WTC के इतिहास में अब तक शानदार रिकॉर्ड देखने को मिला है। गिल ने 40 टेस्ट मैचों की 73 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 43.07 के औसत से 2843 रन बनाए हैं, जिसमें वह 18 फिफ्टी प्लस रनों की पारियां खेलने में कामयाब हो सके हैं।
6/6Image Source : AFP
रोहित शर्मा जिन्होंने साल 2025 में टेस्ट क्रिकेट से अपने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था वह इस लिस्ट में अभी भी पांचवें नंबर पर मौजूद हैं। रोहित शर्मा ने WTC के इतिहास में कुल 40 टेस्ट मैच खेले और 69 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 41.15 के औसत से 2716 रन बनाने में कामयाब रहे थे, जिसमें रोहित ने 17 फिफ्टी प्लस रनों की पारियां खेली हैं।