IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 लेफ्ट आर्म पेसर्स, MI के ये गेंदबाज है नंबर 1 पर
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 लेफ्ट आर्म पेसर्स, MI के ये गेंदबाज है नंबर 1 पर
आईपीएल में ट्रेंट बोल्ट सबसे सफल बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। वो लेफ्ट आर्म पेसर्स के बीच विकेट लेने के मामले में नंबर 1 पर है। आज हम आपको आईपीएल के इतिहास के 5 सबसे सफल लेफ्ट आर्म पेसर का नाम बताएंगे।
Published : Apr 24, 2025 02:04 pm IST, Updated : Apr 24, 2025 02:04 pm IST
1/6Image Source : PTI
आईपीएल के जारी 18वें सीजन में अब तक से एक से बढ़कर एक मुकाबले खेले गए हैं। 23 अप्रैल को इस सीजन के 41वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से मात दी। इस जीत में मुंबई इंडियंस के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में 26 रन देकर 3 विकेट लिए। आपको बता दें कि आईपीएल में ट्रेंट बोल्ट सबसे सफल बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। वो लेफ्ट आर्म पेसर्स के बीच विकेट लेने के मामले में नंबर 1 पर है। आज हम आपको आईपीएल के इतिहास के 5 सबसे सफल लेफ्ट आर्म पेसर का नाम बताएंगे।
2/6Image Source : PTI
लिस्ट में नंबर 1 पर जाहिर तौर पर ट्रेंट बोल्ट का नाम है। बोल्ट ने अब तक 113 आईपीएल मैचों में 131 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका औसत 26.85 और इकोनॉमी रेट 8.34 का रहा है।
3/6Image Source : X/IPL
लिस्ट में दूसरे नंबर पर पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज और मौजूदा समय में गुजरात टाइटंस के हेड कोच आशीष नेहरा हैं। नेहरा ने अपने आईपीएल करियर में 88 मैचों में 106 विकेट लिए थे। इस दौरान उनका औसत 23.53 और औसत 7.54 का रहा।
4/6Image Source : X/MI
लिस्ट में तीसरे नंबर पर जहीर खान का नाम है। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में 100 मैच खेले थे, जहां उन्होंने 27.27 की औसत और 7.58 की इकॉनमी रेट से 102 विकेट लिए थे।
5/6Image Source : PTI
चौथे नंबर पर जयदेव उनादकट का नाम है। उन्होंने अपने करियर में 107 आईपीएल मैच खेले हैं, जहां उन्होंने 32.30 की औसत और 8.96 की इकॉनमी रेट से 100 विकेट लिए हैं।
6/6Image Source : X/RCB
पांचवें नंबर पर आरपी सिंह का नाम हैं। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में 82 मुकाबले खेले थे, जहां उन्होंने 25.97 की औसत और 7.90 की इकॉनमी रेट से 90 विकेट लिए थे।